फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   woman accused of shooting her brother in controversy, narrowly ascaped

जमीन विवाद में महिला ने भाई पर लगाया गोली चलाने का आरोप, बाल-बाल बची

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
woman accused of shooting her brother in controversy, narrowly ascaped
सोनीपत। गांव शामड़ी में एक महिला ने जमीनी विवाद के चलते अपने भाई पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि लाइसेंसी बंदूक से उसके भाई ने उस पर गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव शामड़ी फिलहाल सेक्टर-11 जींद की रहने वाली सुदेश ने मुंडलाना चौकी पुलिस को बताया कि उसके भाई के साथ उनका जमीन के हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था। उसका भाई उन्हें जमीन पर बिजाई भी नहीं करने देता। उसने बताया कि शनिवार को वह अपने खेत में गई थी। इसी दौरान उसके भाई रामप्रसाद ने फिर से विवाद कर दिया और उस पर लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली उसे नहीं लगी। महिला ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बयान लेने के बाद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed