फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Withdrawal of Rs 86407 from account by changing debit card

Sonipat News: डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाले 86407 रुपये

Sun, 17 Nov 2024 03:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 17 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 86407 from account by changing debit card
गन्नौर। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम बूथ पर नकदी निकलवाने आए व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदल कर रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित के बेटे ने इसकी शिकायत थाना गन्नौर में दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांधी नगर निवासी नितेश ने बताया कि 3 नवंबर को वह अपने पिता बिजेंद्र के साथ गन्नौर पीएनबी के एटीएम से रुपये निकलवाने गए थे। वह एटीएम के बाहर खड़े थे। उनके पिता ने एटीएम बूथ के अंदर जाकर खाते से 12 हजार निकाले। इस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम का पिन देख लिया और डेबिट कार्ड बदल दिया। कुछ दिन बाद जब वह दोबारा एटीएम पर रुपये निकलवाने गए तो पता चला कि यह उनका डेबिट कार्ड नहीं है। वह बैंक में गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते से 10 बार में 86 हजार 407 रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी से फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed