फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Will play their role together in the great festival of democracy

Sonipat News: लोकतंत्र के महापर्व में मिलकर निभाएंगी अपनी भूमिका

Mon, 01 Apr 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Will play their role together in the great festival of democracy
गोहाना। शहर की वाल्मीकि बस्ती में शनिवार को अमर उजाला की तरफ से महिलाओं का चुनाव में योगदान विषय पर अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में समता मूलक महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता त्यागी पहुंची। उन्होंने कहा कि महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ सकें, इसके लिए महिलाओं के लिए अलग से कोटा होना चाहिए। महिलाओं ने एकमत होकर कहा कि वह मिलकर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन

समता मूलक महिला संगठन की अध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। वह मतदान में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी कर बेहतर सरकार चुनने में अपना योगदान दे सकती हैं। देश आजाद होने के बाद भारत के संविधान में महिलाओं के लिए विशेष कानून बनाए गए, लेकिन महिलाओं को राजनीति में भागीदारी के लिए कोटा नहीं दिया गया है। इसकी वजह से महिलाएं पिछड़ती जा रही हैं। कुछ महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ती हैं तो उन्हें दबा दिया जाता है या उन पर अनेक प्रकार के आरोप लगाए जाते हैं। इससे महिलाएं राजनीति में कम रूचि लेती हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंची रितु ने कहा कि चुनाव में कुछ नेता अपने फायदे के लिए शराब वितरित करते हैं। जिससे बच्चे नशे के आदी हो जाते हैं। इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ता है। इन्हें चुनाव के लिए ब्लैक लिस्ट कर देना चाहिए। वीरमति ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार का चयन करें जो कोरे वादे नहीं जनता के लिए काम करें और महिलाओं के हकों के लिए आवाज उठाएं। अनीता ने कहा कि चुनाव में नेता विकास, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का दावा तो करते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं करते हैं। लड़कियों के लिए स्नातक व अन्य कोर्स में भी मुफ्त शिक्षा होनी चाहिए। कमलेश ने कहा कि महिलाओं को अपने मत का सही इस्तेमाल कर अपने बेहतर नेता का चुनाव करना चाहिए। महिलाओं ने मतदान के लिए महिलाओं को जागरूक करने की भी शपथ ली। सुमन ने कहा कि जातिवाद से दूर होकर मतदान करना चाहिए। इस मौके पर कविता, सरिता, ज्योति, शांति देवी व अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed