{"_id":"69fe4bd92946c6891401aa8b","slug":"will-free-sonipat-from-corruption-and-poverty-kamal-diwan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-153681-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार और बदहाली से सोनीपत को दिलाएंगे मुक्ति : कमल दिवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार और बदहाली से सोनीपत को दिलाएंगे मुक्ति : कमल दिवान
Sat, 09 May 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 09 May 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत शहर में जनसभा के दौरान कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी कमल दिवान का स्वागत करते कार्यक
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नगर निगम चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी और शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने विभिन्न वार्डों में दौरा कर जनसंपर्क किया। उन्होंने सत्तापक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के नौ महीने के कार्यकाल में शहर की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। कहा कि जिस तरह पिता देवराज दिवान ने ईमानदारी से क्षेत्र की सेवा की, उसी प्रकार वह भी भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देंगे।
कमल दिवान ने कहा कि आज नगर निगम भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुका है। प्रॉपर्टी आईडी और परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के नाम पर आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि भ्रष्टाचार के चलते ही निगम के सात अधिकारियों को सस्पेंड किया जा चुका है जो इस बात का प्रमाण है कि भाजपा राज में व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
दिवान ने कहा कि यह चुनाव केवल मेयर चुनने का नहीं बल्कि सोनीपत के भविष्य और स्वाभिमान को बचाने का है। प्रचार अभियान के दौरान सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, विधायक भारत भूषण बत्रा, कुशल तेवतिया, इंदु राज नरवाल और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसेट
इन क्षेत्रों में किया प्रचार
शुक्रवार को कमल दिवान ने शहर में समर्थन मांगा। कार्यक्रमों की शुरुआत न्यू महावीर कॉलोनी पुरखास अड्डा (वार्ड 15) स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जनसभा से हुई। इसके बाद पटेल नगर गली नंबर 4 (वार्ड 9) में जनसभा, देवड़ू रोड (वार्ड 5) में रोड शो किया। उन्होंने छोटी मस्जिद मामा भांजा चौक (वार्ड 15), श्री राम स्कूल और कबीरपुर सैनी चौपाल (वार्ड 11) में जनसभाओं को संबोधित किया। साथ ही वार्ड नंबर 1 स्थित शिवालय मंदिर, राजेंद्र नगर और (वार्ड 16) में जनसभा कर वोट की अपील की।