{"_id":"65bd298494f6b26f130989f8","slug":"will-continue-protest-till-demands-are-met-dahiya-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113208-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे : दहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे : दहिया
Fri, 02 Feb 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
राई। गांव नाहरा के खेतों में पावर ग्रिड की लाइन बिछाने को लेकर किसानों का विरोध जारी है। किसानों का कहना है कि वह लगातार अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे और मांग पूरी कराकर ही दम लेंगे।
गुजरात के कच्छ से शुरू हुई हाई ट्रांसमिशन लाइन के हिस्से में औचंदी से माहरा तक लाइन बिछाई जा रही है। इसका गांव नाहरा के किसान विरोध कर रहे हैं। नाहरा के सरपंच एवं दहिया चौबीसा के प्रधान अधिवक्ता उमेश दहिया ने बताया कि किसान मांगों को पूरा कराने के लिए लगातार संघर्षरत है। ठंड में भी किसानों का हौसला नहीं टूटा है। धरना स्थल पर किसानों के साथ ही गांव की महिलाएं भी डटी हुई हैं।