{"_id":"659d8b4e274a2b5c970409a5","slug":"when-the-wind-blows-fog-and-pollution-go-away-cold-wave-increases-the-problem-sonipat-news-c-197-1-snp1002-12168-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हवा चली तो छट गया कोहरा और प्रदूषण, शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हवा चली तो छट गया कोहरा और प्रदूषण, शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत
Tue, 09 Jan 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाके के लोग ठिठुर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान हैं। सोमवार देर शाम को ही कोहरा गहराने लगा था। तड़के शीतलहर चलने से कोहरा छंट गया। मंगलवार को दिनभर धूप नहीं निकली जिससे लोग कांपते रहे। दिनभर वातावरण में गलन रहने से लोगों को परेशानी हुई। शीतलहर चलने से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार हुआ है।
हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा रहने से मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 196 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यह 268 तक पहुंच गया था।दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की गई है और न्यूनतम तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय मंगलवार को कोहरा के साथ औंस की फुहारें बरसी। जिसका अहसास सुबह घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को हुआ। जिन सड़कों के किनारे पेड़ अधिक हैं, वहां सड़कें भीगी हुई नजर आई। मौसम विशेषज्ञों ने बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।
रबी सीजन की फसलों को होगा फायदा
मौसम का मिजाज कृषि क्षेत्र के लिए अनुकूल बना हुआ है जो गेहूं की फसल को काफी फायदा पहुंचा रहा है। रबी सीजन की अन्य फसलों को भी लाभ पहुंच रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार उत्पादन बेहतर हो सकता है। जिले में मौजूदा रबी सीजन के तहत किसानों ने लगभग 1 लाख 50 हजार हैक्टेयर भूमि में गेहूं की बिजाई की है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में सब्जियों की बढ़वार प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
ट्रेनों की गति पर लगे ब्रेक
अप ट्रैक की ट्रेनें
गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम स्थित
11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 16:00 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 05:03 घंटे
04471 पीएनजी सवारी गाड़ी 02:40 घंटे
14033 जम्मू मेल 00:50 घंटे
12311 नेताजी एक्सप्रेस 04:00 घंटे
18309 संभलपुर एक्सप्रेस 02:45 घंटे
11077 झेलम एक्सप्रेस 03:30 घंटे
डाउन ट्रैक की ट्रेनें
11078 झेलम एक्सप्रेस 03:00 घंटे
12460 सुपरफास्ट एक्सप्रेस 03:30 घंटे
11842 गीता जयंती एक्सप्रेस 10:50 घंटे
04452 कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू 01:50 घंटेवर्जन
एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर में नमी की मात्रा बढ़ गई है। जिस कारण कोहरा बूंदों की तरह बरस रहा है। लोगों को सप्ताह भर कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ेगी। जिले में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। -डॉ. प्रेमदीप, मौसम विज्ञानी