फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When the bank account of the fraudsters was scrutinized, three and a half thousand were found

Sonipat News: ठगी करने वालों के बैंक खाते को खंगाला तो मिले साढ़े तीन हजार

Mon, 03 Jul 2023 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
When the bank account of the fraudsters was scrutinized, three and a half thousand were found
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। एक सप्ताह में 2 से 20 लाख रुपये तक का लोन दिलवाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले आरोपी बैंक से रुपये समेटकर चंपत हो गए हैं। इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस मामले की जांच करने बैंक पहुंची। बैंक में खुलवाए गए आरोपी के खाते में महज साढ़े तीन हजार रुपये मिले। पुलिस ने इस खाते को होल्ड करवाते हुए इसकी पूरी जानकारी मांगी है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के सिद्धार्थ कॉलोनी स्थित कार्यालय में भी दबिश दी। यहां ठगी के शिकार हुए करीब 385 लोगों के दस्तावेज मिले हैं।
गांव देवड़ू निवासी श्रीपाल ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि करीब ढाई महीने पहले वह लोन लेने के लिए अमित अग्निहोत्री कार्यालय में गया था। जहां दो युवतियों से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि खाता रिन्यू होने पर लोन की एक लाख रुपये की राशि बैंक खाते में आ जाएगी। जिसके बाद उस समूह के 9 सदस्य बना दिए। सभी से पांच-पांच हजार रुपये खाते में डलवाए। पैसे डालने के बाद भी लोन नहीं मिलने पर उनके साथ धोखाधड़ी होने का पता लगा।
विज्ञापन

श्रीपाल ने पुलिस को बताया था कि आरोपी अमित अग्निहोत्री उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद की गंगा नगर कॉलोनी का रहने वाला है। लोगों को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बनाने के लिए करीब 15 से 20 लोगों को अपने साथ जोड़ रखा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपनी पहचान संबंधी जो दस्तावेज दिए हुए हैं, वह सभी फर्जी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक से जानकारी जुटा रही पुलिस
सेक्टर-27 थाना पुलिस का कहना है कि लोगों से ठगी के मामले में पुलिस बैंक से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। जिस बैंक खाते में लोगों से बार कोड स्कैन करवाकर 5 से 70 हजार रुपये तक डलवाए गए थे, उस बैंक खाते को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने बैंक अधिकारियों से जानकारी मांगी है कि इस बैंक खाते में कितने लोगों ने पैसे जमा करवा, कितनी राशि जमा हुई, खाते से कब-कब राशि निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed