फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   When stopped from playing DJ, threatened police, broke car glass

Sonipat News: डीजे बजाने से रोका तो पुलिस को दी धमकी, कार का शीशा तोड़ा

Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 08 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
When stopped from playing DJ, threatened police, broke car glass
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। गांव पबनेरा में आधी रात को डीजे बजाने से रोकने पर परिवार के सदस्यों ने पुलिस टीम को न सिर्फ धमकी दी बल्कि पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर शीशा व हैंडल तोड़ दिया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बाद में जमानत दे दी गई।

डायल-112 पर नियुक्त मुख्य सिपाही राजकंवार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। आधी रात को जब गांव पबनेरा की फिरनी में पहुंचे तो वहां कुछ ग्रामीणों ने बताया कि गांव का संजय अपने घर के सामने टाटा-एस में रखकर डीजे बजा रहा है। उसका परिवार नाच गाना कर रहा है। उन्होंने डीजे बंद कराने की मांग की। पुलिस टीम संजय के घर पहुंची। वहां पर कई महिला, पुरुष व बच्चे डीजे लगाकर नाच रहे थे। उन्होंने व सिपाही जितेंद्र ने वहां नाच रहे लोगों व संजय को समझाया लेकिन डीजे बंद नहीं किया। इसी बीच एक महिला उनकी गाड़ी के पास आई और कहने लगी वह संजय की पत्नी पूनम है और डीजे तो ऐसे ही बजेगा। तुम्हें जो करना है कर लो। कुछ देर बाद 10-12 व्यक्ति भी पुलिस टीम से हाथापाई करने पर पर उतारू हो गए। उनमें से तीन-चार व्यक्ति पुलिस की गाड़ी के आगे खड़े होकर कहने लगे कि डीजे ऐसे ही बजाएंगे। वह धमकी देने लगे कि तुम्हें जो करना है कर लो। मामला बढ़ते देख पुलिस टीम वहां से चलने लगी ताकि अन्य पुलिसकर्मियों की मदद ली जा सके। जब वे गाड़ी लेकर चलने लगे तो पूनम व अजय गाड़ी के आगे खड़े हो गए। साथ ही संजय, छोटू, संजीत, मानसिंह, अजीत व रोहतक के गांव गढ़ी बोहर निवासी बिजेंद्र तथा गोहाना के आदर्श नगर निवासी चंद्रभान पुलिस टीम ने गालीगलौज व हाथापाई की। अचानक पथराव कर पुलिस की गाड़ी का शीशा और खिड़की का हैंडल तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया। बाद में पुलिस टीम ने पबनेरा निवासी अजय, उसके भाई अजीत, पिता मान सिंह तथा गढ़ी बोहर निवासी बिजेंद्र व गोहाना के आदर्श नगर निवासी चंद्रभान को गिरफ्तार कर लिया। बाद में पांचों को पुलिस ने जमानत दे दी।
विज्ञापन




दूसरे दिन मुरथल थाना पुलिस के काम में पहुंचाई बाधा

लगातार दूसरे दिन मुरथल थाना पुलिस के काम में बाधा पहुंचाई गई है। पबनेरा की घटना से एक दिन पहले ही मुरथल थाना प्रभारी का गिरेबान पकड़ लिया गया था। उस मामले में भी पुलिस ने पांच आरोपियों का गिरफ्तार किया था। वह नेशनल हाईवे पर हुड़दंग कर रहे थे। अब डीजे बजाने से रोकने पर हमला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed