फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Well, not teachers guide

गाइड से पढ़ाने वाले अध्यापकों की खैर नहीं

Thu, 03 Jul 2014 01:01 AM IST
Amar Ujala Bureau Sonipat
Amar Ujala Bureau Sonipat Updated Thu, 03 Jul 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
 कक्षाओं में गाइड का सहारा लेकर बच्चों को पढ़ाने वाले अध्यापक सावधान हो जाएं। कहीं आपकी यह आदत आपके करिअर का नुकसान न कर दे। शिक्षा विभाग ने एक ऐसी रणनीति बनाई है, जिसके तहत गाइड का सहारा लेने वाले अध्यापकों पर गाज गिर सकती है। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार गाइड का सहारा लेकर कक्षा में बच्चों को पढ़ाने वाले अध्यापकों को चार्जशीट तक किया जा सकता है। बात सिर्फ अध्यापक तक ही सीमित नहीं रहेगी। इसकी आंच स्कूल हेड तक भी जा सकती है। विभागीय निर्देशों के अनुसार स्कूलों में अध्यापकों को गाइड का सहारा लेने के लिये सख्त रूप से मना किया गया है। इसी संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलोें की चेकिंग के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि यह निर्देश कुछ दिन पहले दिए गए थे, लेकिन 1 जुलाई से स्कूल खुलते ही इसकी महत्ता बढ़ गई है।
विज्ञापन

===============
क्या न और क्या हां
शिक्षा विभाग के मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी को कहा गया है कि सभी स्कूल संचालकों को सूचित किया जाए कि स्कूल में गाइड विक्रेता भी नहीं आना चाहिए। अगर कोई गाइड विक्रेता स्कूल में दिखाई देता है तो स्कूल हेड के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं गाइड से बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों पर तो कार्रवाई होगी ही।
विज्ञापन

=================
डीईओ करेंगे औचक निरीक्षण
विभागीय निर्देशों के अनुसार डीईओ को ही इस मामले में पूरी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी जिलों के डीईओ को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपने जिले के स्कूलों में औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण के लिये वे खंड शिक्षा अधिकारी को भी नियुक्त कर सकते हैं ताकी काम आसान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

===============
ये होगी कार्रवाई
अगर कोई अध्यापक गाइड लेकर पढ़ाता मिला तो उस अध्यापक का प्रमोशन रोकने की सिफारिश की जा सकती है। उसको चार्जशीट किया जा सकता है। खास बात ये है कि अध्यापकों के साथ स्कूल हेड को भी चार्जशीट किया जा सकता है। ये दोनों तरह के फैसले लेने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी का विवेक ही अंतिम माना जाएगा।
================
इस संदर्भ में विभागीय आदेश प्राप्त हो चुके हैं। जल्द ही स्कूलों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। आदेशों के अनुसार ही कार्रवाई भी की जाएगी।
-परमेश्वरी हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed