फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather has spoiled the health of the children

Sonipat News: माैसम ने बिगाड़ा नौनिहालों का स्वास्थ्य

Thu, 12 Sep 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Weather has spoiled the health of the children
फोटो 12. सोनीपत के नागरिक अस्पताल में बीमार बच्चे का स्वास्थ्य जांच के बाद ओपीडी पर्ची पर दवा ​
सोनीपत। बारिश के मौसम में नौनिहाल के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। वायरल बुखार, पेट दर्द खराब हो रहा है। जिला नागरिक अस्पताल समेत सभी निजी अस्पतालों में वायरल बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ बच्चों को बीमार होने से बचाव के लिए उनके अभिभावकों को एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में पीडियाट्रिक वार्ड में सभी 16 बेड फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन

मानसून में सर्दी-जुकाम, वायरल बुखार, खांसी, चर्म और वायरल संक्रमण होना आम है। मानसून के दौरान पानी से होने वाली बीमारियों से बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में बीमार बच्चों की ओपीडी 250 से ज्यादा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में तैनात तीन बाल रोग विशेषज्ञ बीमार बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। जिला अस्पताल के बाल रोग वार्ड में भर्ती बच्चों का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक डॉ. विशाल सैनी का कहना है कि मानसून के दौरान वायरल संक्रमण बच्चों में सबसे ज्यादा फैलता है। बच्चों के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed