फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   weapon, video viral, case file

मामा के लाइसेंसी शस्त्र लेकर बनाई वीडियो फेसबुक पर वायरल हुई तो दर्ज हुआ मुकदमा

Tue, 20 Apr 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
weapon, video viral, case file
सोनीपत। मामा के लाइसेंसी शस्त्र अपने पास रखकर वीडियो बनाना युवक को भारी पड़ गया। युवक का वीडियो फेसबुक पर वायरल होने के बाद पुलिस ने लाइसेंस रद्द करने को लिखा तो व्यक्ति हाईकोर्ट में चला गया। हाईकोर्ट ने व्यक्ति के खिलाफ ही कार्रवाई के आदेश दे दिए। जिस पर मोहाना थाना पुलिस ने शस्त्र लाइसेंसधारक व उसके भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक युवक दो शस्त्र लिए हुए था। इसे लेकर पुलिस ने जांच की थी। जांच में सामने आया था कि शस्त्र प्रदर्शन करने वाला युवक सोनीपत का रहने वाला अंकुश कुमार है। पुलिस जांच में सामने आया कि अंकुश कुमार के पास उपलब्ध शस्त्र मोहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेंद्र कुमार के थे। सुरेंद्र कुमार शस्त्र प्रदर्शन करने वाले अंकुश का मामा है। जिस पर पुलिस ने शस्त्र लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश कर दी। इस पर सुरेंद्र ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। उसने उसका लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश को गलत बताया था। हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लिया। हाईकोर्ट के पूरे मामले में लाइसेंस धारक सुरेंद्र कुमार पर ही मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। जिस पर पुलिस ने दोनों को नामजद किया है।
विज्ञापन

वर्जन
युवक का वीडियो वायरल होने पर जांच के बाद उसके मामा सुरेंद्र के लाइसेंस को रद्द करने की संस्तुति की गई थी। इसके चलते लाइसेंस धारक हाईकोर्ट में चला गया था। हाईकोर्ट ने लाइसेंस धारक की लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिस पर सुरेंद्र और उसके भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed