{"_id":"6aef6af0404b78c8b405e841","slug":"wealth-poured-in-on-chhoti-diw-sonipat-news-c-200-1-bgh1005-128907-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: छोटी दिवाली पर बरसा धन, गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: छोटी दिवाली पर बरसा धन, गुलजार रहे बाजार
विज्ञापन
-फोटो 81 : दिवाली की पूर्व संध्या पर उमड़ी भीड़। संवाद
बहादुरगढ़। शनिवार को छोटी दिवाली पर बाजारों में भारी भीड़ रही। लोगों ने पूजा और सजावट के सामान सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी की। मिठाई व साज-सज्जा के सामान समेत बाकी सभी प्रकार का सामान तो बिका ही, अपनी गाय-भैंस और दुपहिया व चार पहिया वाहनों को सजाने के लिए भी लोगों ने सामान खरीदा।
बाजार में गणेश-लक्ष्मी के जोड़े, मिट्टी के दीए, रंग-बिरंगे बल्बों की लड़ियां, पंजाब की खील, चीनी के खिलौने, मोमबत्तियां और नई रूई खूब बिकीं। मिठाई की दुकानों में भीड़ की वजह से पांव रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। लोगों ने गिफ्ट के पैकेटों की खूब खरीदारी की।
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान भी पसंद किया गया। सराफा बाजार में आवाजाही लगी रही। ऑटोमोबाइल दुकानों में लोग बाइकें और कार देखने पहुंचे। दुकानदार रमेश व राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दिवाली के दिन भी बाजारों में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। छोटी दिवाली को भी बर्तनों की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन
छोटी दिवाली पर लोगों ने पूजा के लिए नए और छोटे बर्तन खरीदे। कुछ की पसंद रसोई सजाने का सामान रहा। दिवाली के त्योहार की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। पिछली बार की तरह इस बार भी रेलवे रोड व मेन बाजार में चार पहिया वाहनों की आवाजाही प्रशासन की ओर से बंद करने पर लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
यातायात पुलिस सहित शहर थाना पुलिस भी यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क नजर आई। दिवाली के त्योहार को लेकर हर दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ नजर आई। इस बार ड्राईफ्रूट के भाव बहुत अधिक रहे, फिर भी लोगों ने खूब खरीदारी की। उपहार में बिस्कुट के पैक व मिठाई भी खूब बंटी।