फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   We will help personalize cards and irrigation plan

हेल्प कार्ड और सिंचाई योजना लाएंगे अमल में

Sun, 06 Jul 2014 01:01 AM IST
सोनीपत, अमरउजाला/ब्यूरो
सोनीपत, अमरउजाला/ब्यूरो Updated Sun, 06 Jul 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन ने कहा कि गांव के किसान व गरीब को मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार कारगर कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यदि गांव के गरीब व किसान को मजबूत कर दिया जाए तो देश स्वत मजबूत बन जाएगा। वे देवीलाल पार्क के निकट स्थित एक निजी रेस्तरा में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार कि नई  कृषि नीति के तहत  किसानों के स्वयं हेल्प कार्ड बनाएं जाएंगे और प्रधानमंत्री सिंचाई योजना को अमल में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इन दोनों योजनाओं को जल्द ही देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को महंगाई दी है। भाजपा की सरकार को अभी 40 दिन हुए हैं। जिनमें देश हित के लिए कुछ कड़वे फैसले लेने पड़े हैं। इन कड़वे फैसलों को देश की जनता को मीठा फल आने वाले वक्त में मिलेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई को रोकने के लिए जमाखोरों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा विधायक कविता जैन, पूर्व मंत्री कृष्णा गहलावत, पूर्व विधायक देवीदास, जिला अध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश आत्रेय, मोहन लाल बडौली, जिला उपाध्यक्ष सुदेश ठाकरान, क ंवर सुनील चौहान, रिजक राम, आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed