{"_id":"6aa072ee61a8ca18900650b8","slug":"waterlogging-on-baroda-road-due-to-overflow-commuters-inconvenienced-sonipat-news-c-197-1-snp1017-160161-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओवरफ्लो से बरोदा रोड पर जलभराव, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओवरफ्लो से बरोदा रोड पर जलभराव, राहगीर परेशान
विज्ञापन
फोटो - बरोदा रोड पर भरे हुए पानी के पास से गुजरती हुई स्कूटी चालक। संवाद
समस्या के स्थायी समाधान का इंतजार, बदबू और गंदगी से आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग भी परेशान
फोटो 7
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। बरोदा रोड पर सीवर लाइनों की नियमित सफाई नहीं होने से लाइन अवरुद्ध हो गई है। मेनहोल ओवरफ्लो होने से रोड पर जलभराव हो गया है। इससे पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। बदबू और गंदगी से आसपास के दुकानदार व स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
शहर में सीवर लाइनों का रखरखाव जलापूर्ति विभाग करता है। विभाग ने सफाई और मरम्मत का काम निजी एजेंसी को सौंप रखा है। शहर निवासी संदीप, सौरभ और राजेश ने बताया कि एजेंसी सीवर लाइनों की नियमित सफाई नहीं करवा रही है। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सड़कों की गंदगी नालों के जरिए सीवर लाइनों में पहुंच रही है।
इससे लाइनें बार-बार अवरुद्ध हो रही हैं। बरोदा रोड शहर की मुख्य सड़क है। यहां वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। मेनहोल ओवरफ्लो होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। शहरवासियों ने विभाग से सीवर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी द्वारा रोड उखाड़ने से बढ़ी परेशानी
बरोदा रोड का पुनर्निर्माण किया जाना है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने रोड की ऊपरी लेयर उखाड़ दी है। सड़क पर जगह-जगह बजरी बिखरी हुई है। उखड़ी सड़क और जलभराव से वाहन चालकों व राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। रोड पर दिनभर धूल भी उड़ती रहती है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बरोदा रोड पर सीवर लाइन अवरुद्ध होने का मामला संज्ञान में आया है। एजेंसी से जल्द सीवर लाइन की सफाई करवाकर पानी की निकासी दुरुस्त कराई जाएगी।
नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जलापूर्ति विभाग, गोहाना