फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Water line connecting sewer line broken, water filled in bus stand

Sonipat News: सीवरलाइन का कनेक्शन जोड़ते पानी की लाइन टूटी, बस अड्डे में भरा पानी

Sun, 04 Jun 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water line connecting sewer line broken, water filled in bus stand
सोनीपत बस अड्डे पर भरे पानी से गुजरते यात्री। संवाद
सोनीपत। बस अड्डे के सामने नई सीवरलाइन का कनेक्शन जोड़ते समय अचानक पानी की लाइन टूट गई। जिसके चलते बस अड्डे में पानी भर गया। इससे बस अड्डे में आने-जाने में परेशानी हुई। वहीं लाइन टूटने से हुए गड्ढे के पास से चालकों को बसें निकालने में परेशानी हुई। पाइप टूटने की सूचना मिलने के बाद निगम अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन को ठीक कराने में ठेका कर्मियों को लगाया। साथ ही उन्होंने ठेकेदार को पेयजल व सीवरलाइन को ठीक से जोड़ने के निर्देश दिए। जिससे भविष्य में पेयजल व सीवर लाइन को लेकर कोई परेशानी न आए।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से बस अड्डे से लेकर मुरथल अड्डा चौक तक नई सीवर लाइन डाली गई है। निगम के ठेकेदार की ओर से शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे नई सीवरलाइन का कनेक्शन बस अड्डे के गेट पर पुरानी लाइन के मैनहोल में किया गया। सीवर लाइन के मैनहोल के पास से गुजर रही पेयजल लाइन अचानक टूट गई। जिसके चलते काफी मात्रा में पानी लाइन से निकलकर बस अड्डे में भर गया। लाइन टूटने की सूचना ठेकेदार ने निगम अधिकारियों को दी। जिसके बाद निगम के कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ मौके पर पहुंचे। तभी उन्होंने ठेका कर्मियों को क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइन ठीक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


धानक बस्ती, जटवाडा क्षेत्र में सुबह के समय होती है पानी की आपूर्ति
कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ के मुताबिक शहर के धानक बस्ती, सब्जी मंडी, जटवाड़ा क्षेत्र में सुबह के समय पानी की आपूर्ति होती है। जिस समय बस अड्डे के गेट पर लाइन टूटी थी, उससे पहले उक्त क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जा चुकी थी जिसके चलते उन क्षेत्र में रहने वाले लोगों की तरफ से पेयजल आपूर्ति न होने की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सीवरलाइन का कनेक्शन पुरानी लाइन के मैनहोल में करते समय अचानक पानी की लाइन टूट गई थी। सूचना मिलते ही कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेज दिया गया था। ठेकेदार को क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन जोड़ने के निर्देश दिए, ताकि कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति करने में बाधा न आए। -निजेश कुमार, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed