फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   War between leaders in haryana, Baroli said- Congressmen break heads after defeat, BJP government in power

नेताओं के बीच जंग: बड़ौली बोले- हार के बाद आपस में सिर फोड़ते हैं कांग्रेसी, हरियाणा में BJP बनी रही सरकार

Sat, 12 Oct 2024 09:26 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 12 Oct 2024 09:26 AM IST
सार

भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में कड़ी मेहनत की है। असका परिणाम है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं।

विज्ञापन
War between leaders in haryana, Baroli said- Congressmen break heads after defeat, BJP government in power
पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली। - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेताओं को जनता जानती है। हार को स्वीकार नहीं करना इनकी पुरानी आदत है और वह आपस में सिर फोड़ते हैं। साथ ही कहा कि निर्दलीय समेत 51 नव निर्वाचित विधायकों की शुभ संख्या के साथ भाजपा प्रदेश में सरकार बना रही है।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस सुधरना ही नहीं चाहती। यही कारण है कि पार्टी लगातार रसातल में जा रही है। भाजपा की जीत 36 बिरादरी और सर्व समाज की जीत है। प्रदेश की जनता ने अपना पूरा आशीर्वाद देकर भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया है।
विज्ञापन


भाजपा के 48 विधायक जीतकर आए तो उन्हें तीन निर्दलीय विधायकों ने अपना समर्थन दिया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी है। जनता जानती है कि कांग्रेसी आपस में सिर फोड़ते रहते हैं। कांग्रेस के लोग समीक्षा करते रहेंगे, सुधार उनमें होना नहीं है। वह अपनी आदत को सुधारना नहीं चाहते। भाजपा की यह प्रचंड जीत जनता के प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि हमारे लाखों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात चुनाव में कड़ी मेहनत की है। असका परिणाम है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला और हम तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। साथ ही कहा कि हिसार से सावित्री जिंदल, बहादुरगढ़ से राजेश जून और गन्नौर से देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन दिया है। 51 का अंक शुभ है और हम 51 विधायकों के साथ सरकार बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed