फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vinesh won bronze in the World Championships, celebration at home

Sports: विश्व चैंपियनशिप में विनेश के जीता कांस्य, घर में मना जश्न, मिल रही बधाइयां

Thu, 15 Sep 2022 11:37 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Sep 2022 11:37 PM IST
सार

विनेश फोगाट विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। सोनीपत के खरखौदा स्थित विनेश के घर रात को शुरू हुआ बधाइयां मिलने का दौर दिन में भी जारी रहा।  

विज्ञापन
Vinesh won bronze in the World Championships, celebration at home
विनेश के कांस्य पदक जीतने पर खरखौदा स्थित घर पर खुशी मनाते ससुर राजपाल राठी, सास सरोज राठी व अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतते ही पहलवान विनेश फोगाट के कांस्य पदक जीतते ही खरखौदा स्थित उनके घर पर जश्न मनाया गया। देर रात तक उनके ससुर राजपाल राठी को फोन पर बधाइयां मिलती रही। विनेश ने सर्बिया के बेलग्रेड शहर में आयोजित चैंपियनशिप में देश को पहला पदक दिलाया है। 
विज्ञापन


बुधवार को विनेश फोगाट के कांस्य पदक जीतने पर वीरवार सुबह से ही खरखौदा के वार्ड सात की प्रताप कॉलोनी स्थित उनके घर पर आस पड़ोस की महिलाओं का तांता लग गया। महिलाओं ने विनेश की सास सरोज राठी और उनके ससुर राजपाल राठी का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बहू की जीत की खुशी मनाई।
विज्ञापन


बहू की जीत पर विनेश के सास-ससुर फूले नहीं समा रहे थे। इस दौरान राजपति शर्मा, विमलेश शर्मा, किरण शर्मा, वर्षा शर्मा, सुषमा, ज्योति, कमलेश और सुशीला ने बधाई दी। विनेश के ससुर राजपाल राठी ने बताया कि वे मूलरूप से जींद जिले के जुलाना हलके के गांव बख्ताखेड़ा के रहने वाले हैं। वह खरखौदा में रह रहे है लेकिन उनका परिवार आज भी गांव बख्ताखेड़ा में ही रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Vinesh won bronze in the World Championships, celebration at home
विनेश फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

प्रताप स्कूल में बनाई गई खुशियां 
प्रताप स्कूल में विनेश की जीत पर मिठाइयां बांटकर खुशी मनाई। बुधवार को विनेश की कुश्ती देखने के लिए कुश्ती हाल में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। स्कूल के निदेशक द्रोणाचार्य अवॉर्डी कोच ओमप्रकाश दहिया ने बताया कि विनेश की जीत पर सभी देशवासियों को गर्व है। उन्होंने बताया कि विनेश देश की पहली महिला पहलवान हैं जिन्होंने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते हैं। विनेश का लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

राष्ट्रमंडल खेलों में लगा चुकी हैट्रिक
वर्ष 2016 के ब्राजील के रियो में हुए ओलंपिक में विनेश ने शानदार प्रदर्शन किया था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वह चोटिल हो गई थीं जिससे पदक की उम्मीदों का बड़ा झटका लगा था। हालांकि उन्होंने सर्जरी के 5 महीने बाद वर्ष 2017 में नई दिल्ली में आयोजित एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर दमदार वापसी की थी। इसके साथ साल 2018 में किर्गिस्तान के बिश्केक में भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। विनेश फोगाट ने वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में देश को सोना दिलाया था। वर्ष 2014 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में भी सोना जीता था। वहीं अब इंग्लैंड के बर्मिंघम में भी सोना जीत चुकी हैं। 

आज शुरू होंगे फ्री-स्टाइल के मुकाबले, रवि व बजरंग पर निगाह 
बेलग्रेड में आयोजित हो रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शुक्रवार से फ्री-स्टाइल वर्ग के पहलवानों के मुकाबले शुरू होंगे। फ्री स्टाइल वर्ग में गांव नाहरी के पहलवान रवि दहिया और माडल टाउन निवासी बजरंग पूनिया पदक के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed