फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   vinesh phogat corona report negative, health,

खेल रत्न विनेश फौगाट व द्रोणाचार्य कोच ओमप्रकाश की रिपोर्ट नेगेटिव, दीपक पूनिया का चल रहा उपचार

Sun, 06 Sep 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
vinesh phogat corona report negative, health,
सोनीपत। खेल रत्न और ओलंपियन पहलवान विनेश फौगाट के साथ ही कोरोना पॉजिटिव आने वाले द्रोणाचार्य कोच ओमप्रकाश को राहत मिली है। दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट अब निगेटिव आई है। दोनों की रिपोर्ट सम्मान समारोह से एक दिन पहले ही पॉजिटिव आने से बड़ा झटका लगा था। वहीं ओलंपिक का टिकट कटा चुके पहलवान दीपक पूनिया का अभी उपचार चल रहा है। दीपक के कैंप में वापसी को लेकर 15 दिन बाद फैसला होगा।
विज्ञापन

रियो ओलंपिक में देश की तरफ से खेलने के साथ ही कॉमनवेल्थ व एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी पहलवान विनेश फौगाट ने दोबारा से ओलंपिक के लिए जगह बनाई हुई है। विनेश फौगाट अभी तक इकलौती महिला पहलवान है, जिसने ओलंपिक के लिए जगह बनाई है। उसकी इन सभी उपलब्धि को देखते हुए ही सरकार ने खेल रत्न देने का फैसला लिया। लेकिन विनेश फौगाट को खेल रत्न समारोह में 29 अगस्त को जब शामिल होना था तो उससे एक दिन पहले ही उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। विनेश के साथ ही उसके कोच ओमप्रकाश दहिया को द्रोणाचार्य अवार्ड मिलना था। लेकिन उनकी रिपोर्ट भी एक दिन पहले पॉजिटिव आने से वह सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। उन दोनों का लगातार उपचार किया गया तो अब दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और इस तरह दोनों ठीक हो गए है। वहीं नेशनल कैंप में शामिल होने वाले दीपक पूनिया को दो दिन पहले ही कोरोना हुआ है और उनका उपचार चल रहा है। दीपक के कैंप में वापस जाने को लेकर 15 दिन बाद फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed