{"_id":"68b4a934fdf47fbf520785da","slug":"villagers-upset-due-to-non-drainage-of-contaminated-water-staged-a-protest-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141541-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दूषित पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दूषित पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 01 Sep 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के गांव गढ़ी कलां में दूषित पानी निकासी की समस्या को लेकर विरोध जताते ग्रामीण।
गन्नौर। गढ़ी कलां गांव में दूषित पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर उतरकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि लंबे समय से गलियों और सड़कों पर दूषित पानी भरा हुआ है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है।
निकासी व्यवस्था न होने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है और हालात दिन-प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं। ग्रामीण सोमबीर, सलीम, सोनू और शौकीन ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों को इस बारे में शिकायत दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक उपायुक्त और विभागीय अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया गया, बावजूद इसके नालियों की सफाई तक नहीं करवाई गई।
ग्रामीणों के अनुसार स्थिति यह है कि गांव की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और इस मौसम में गंदगी और ज्यादा बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनदेखी के कारण गांव में बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि गांव में बेवजह नई गलियों का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि पुरानी गलियां ठीक थीं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।