फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers' uproar to get liquor contracts out of the village

शराब ठेके गांव से बाहर करवाने के लिए ग्रामीणों का हंगामा, ठेके के बाहर प्रदर्शन कर रोड जाम का किया प्रयास

Thu, 08 Jul 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers' uproar to get liquor contracts out of the village
गांव बारोटा में शराब ठेके आबादी क्षेत्र से बाहर करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने ठेके के बाद प्रदर्शन कर रोड जाम का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाकर शांत कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में तीन शराब ठेके खुले हुए हैं, जिनमें से दो आबादी क्षेत्र में हैं। ग्रामीणों ने दो दिन के अंदर ठेके गांव से बाहर करने की मांग की है। पुलिस ने उनकी मांग अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गांव बारोटा के ग्रामीण विजयपाल, बिजेंद्र, मनोज, नीलम, ममता, मुकेश, नरेश आदि ने बताया कि उनके गांव में तीन शराब ठेकों में से दो आबादी क्षेत्र में खुले हुए हैं, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। एक ठेका स्कूल के रास्ते में खुला है, जहां से विद्यार्थियों का आवागमन रहता है। विद्यार्थियों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। इसके अलावा यहां शराब पीने वाले असामाजिक तत्व महिलाओं पर फब्तियां भी कसते हैं और आपस गाली-गलौज करते रहते हैं, जिससे कई बार स्थिति असामान्य हो जाती है। वहीं, एक ठेके के पास धार्मिक स्थल भी है, जहां पर महिलाएं पूजा करने जाती हैं। ग्रामीणों को इससे परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने ठेकों को 48 घंटे में आबादी क्षेत्र से बाहर करवाने की मांग को लेकर डीसी के नाम बारोटा चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रोड जाम करने पहुंचे तो चौकी प्रभारी ने समझाया
शराब ठेके के विरोध में ग्रामीणों ने पहले शराब ठेके के बाहर प्रदर्शन किया। उसके बाद ग्रामीण रोड जाम करने के लिए सड़क पर पहुंच गए थे। हालांकि इस बीच बारोटा चौकी प्रभारी रवींद्र कुमार उनके पास पहुंच गए और ग्रामीणों को शराब का ठेका हटवाने के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। चौकी प्रभारी ने शराब ठेके को भी फिलहाल बंद करवा दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हो गए और ज्ञापन देकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले लोग
गांव में ठेके को बंद कराया गया है। ठेका आबादी क्षेत्र में होने के चलते नशा करने वाले लोग शराब पीकर ठेके के बाहर पड़े रहते हैं। वह आपस में गालियां देते हैं, जिससे महिलाओं व बेटियों को काफी दिक्कत होती है। गांव के ठेके को हर हाल में बाहर किया जाना चाहिए।
- पार्वती
गांव में तीन ठेके खोले गए हैं, जिनमें दो गांव के अंदर हैं। शराब पीकर लोग झगड़ा करते हैं। जिससे आम लोगों को दिक्कत हुई है। इसी के चलते ठेका बाहर कराने को लेकर रोष जताया गया है।
- धर्मपाल।
शराब ठेका मेरे घर के पास हमारी दुकानों में ही खुला हुआ है, जिसके चलते मेरी बेटियों व अन्य लड़कियों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर हमने रोष जताया है। गांव के प्रधान ने भी मदद का आश्वासन दिया है। आबादी क्षेत्र में ठेका नहीं खोला जाना चाहिए।

- ममता
वर्जन
गांव बारोटा के ग्रामीणों ने ठेके गांव से बाहर करवाने की मांग को लेकर रोष जताया है। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर ठेके आबादी से बाहर करवाने की मांग की है। ग्रामीणों की मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी।
- रवींद्र कुमार, चौकी प्रभारी, बारोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed