फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers gathered to open the closed road on Kundli border

कुंडली बॉर्डर पर बंद रास्ते को खुलवाने के लिए जुटे ग्रामीण

Mon, 06 Sep 2021 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers gathered to open the closed road on Kundli border
कुंडली स्थित टीडीआई किंग्सबरी में पंचायत के दौरान उपस्थित हरियाणा परिवर्तन मंच के सदस्य व आसपास - फोटो : Sonipat
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली की सीमा सील किए बैठे किसानों से रास्ता खुलवाने की मांग के लिए राष्ट्रवादी परिवर्तन मंच के बैनर तले रविवार को सैकड़ों ग्रामीण जुटे। गांव नांगल कलां के पास टीडीआई किंग्सबरी में पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में आसपास के कई गांवों के ग्रामीणों व मंच के सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान हाईवे से एक तरफ का रास्ता नहीं मिलने पर 15 दिन बाद बड़ा प्रदर्शन करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

रविवार को हुई पंचायत में कहा गया कि 15 दिन के अंदर रास्ता नहीं खोलने पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में वे लोग निशाने पर रहेंगे, जो लगातार रास्ता खुलवाने का विरोध कर रहे हैं। पंचायत में टीडीआई, ट्यूलिप, मैक्स हाइट्स इंडस्ट्रियल एरिया के बहुत से रेजिडेंट्स ने भी हिस्सा लिया। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि नांगल कलां में कुछ लोगों द्वारा राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने के लिए पंचायत का विरोध भी किया गया था, लेकिन अधिकतर ग्रामीणों ने पंचायत में पहुंचकर मंच की मुहिम का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जो लोग गांव में आंदोलन के नाम पर रास्ता रोकने का समर्थन कर रहे हैं, वे न केवल ग्रामीणों के खिलाफ जा रहे हैं, बल्कि पूरे क्षेत्र के विकास में बाधा बन रहे हैं। मंच के प्रमुख हेमंत नांदल ने कहा कि अब सारा क्षेत्र एक तरफ का रास्ता खोलो अभियान से जुड़ रहा है और लोग कुंडली बॉर्डर को एक तरफ से खुलवाने के लिए संगठित होकर आवाज उठा रहे हैं। 9 महीने से हाईवे बंद होने के कारण क्षेत्र बर्बाद होने की कगार पर है। फैक्टरियों से लगातार पलायन हो रहा है। हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है। आसपास की दुकानें व संस्थान बंद होने से बेरोजगारी बढ़ गई है। पंचायत को समर्थन देने के लिए टिकरी बॉर्डर से जयकिशन, विजय राणा समेत अन्य लोग पहुंचे। टिकरी बॉर्डर से जयकिशन ने कहा कि अकेले बहादुरगढ़ में करीब सात लाख कामगार लोग प्रभावित हो रहे हैं और फैक्टरी बंद होने की कगार पर हैं। दिल्ली पढ़ने वाली छात्राओं को 4-5 किलोमीटर पैदल चलकर सिंघोला से बस पकड़नी पड़ती है। गांव सेरसा के मोनू प्रधान ने कहा कि जो लोग पक्ष और विपक्ष के चक्कर में पड़कर क्षेत्र का नुकसान कर रहे हैं, उनकी पहचान कर ली गई है। ऐसे लोगों का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान आनंद चौहान, राजा, मांगेराम प्रधान, चरण सिंह चौहान, मनीष चौहान सोहन, नेहा कोहली, मोना कटारिया, राकेश सहरावत, महेश अनेजा, दीपक मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल रहा तैनात
मंच ने पहले गांव नांगल कलां में पंचायत की बात कही थी, जिसका विरोध किया था। इसी के चलते रविवार को हुई पंचायत में डीएसपी व इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस टीम ने पंचायत के दौरान किसी तरह का विरोध होने की आशंका के चलते सुरक्षा चौकस रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed