फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers celebrate victory of Sumit Antil in Tokyo Paralympics

टोक्यो पैरालंपिक: सुमित आंतिल ने फेंका गोल्डन भाला, जीत पर खेवड़ा में झूम उठे ग्रामीण, बोले- शानदार स्वागत करेंगे

Mon, 30 Aug 2021 11:14 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 30 Aug 2021 11:14 PM IST
सार

टोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद सुमित आंतिल के गांव खेवड़ा में जश्न का माहौल है। सुमित की जीत से प्रत्येक ग्रामीण गदगद है। ग्रामीणों ने कहा कि सुमित के गांव लौटने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन
Villagers celebrate victory of Sumit Antil in Tokyo Paralympics
जीत का जश्न मनाते सुमित के परिजन व ग्रामीण। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोक्यो पैरालंपिक में खेवड़ा के सुमित आंतिल ने जख्म को बाधा नहीं बनने दिया और शानदार अंदाज में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। सुमित ने दुनिया को दिखा दिया कि हौसले अगर बुलंद हों तो दिव्यांगता भी बाधा नहीं बन सकती। सुमित के टोक्यो में गोल्डन भाला फेंकते ही खेवड़ा में ग्रामीण खुशी से झूम उठे। 

विज्ञापन


सुमित की मां निर्मला की आंखें बेटे की उपलब्धि पर छलक आईं लेकिन दूसरे ही पल वह परिवार की अन्य महिलाओं के साथ खुशी से नाचने लगीं। सुमित के स्वर्ण पदक जीतने की सूचना पर पूरे गांव के ग्रामीण घर के बाहर एकत्रित हो गए और परिजनों को बधाई देने लगे। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि सुमित के लौटने पर गांव में जश्न मनाया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। सुमित के परिजनों ने बताया कि उन्हें पूरा विश्वास था कि सुमित स्वर्ण पदक जीतेगा।
विज्ञापन


एक लाख रुपये से करेंगे सम्मानित
सुमित के स्वर्ण पदक जीतने की बहुत ज्यादा खुशी है। सुमित ने गांव का नाम पूरे विश्व में रोशन कर दिया। देवऋषि स्कूल की तरफ से सुमित को एक लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा। - मास्टर जय सिंह, सुमित के चाचा
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक पहुंचने के लिए की कड़ी मेहनत
सुमित ने देश व पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया। इसके लिए उसने बहुत मेहनत की है। सुमित ने जो हासिल किया, वह बहुत बड़ी उपलब्धि है। गांव पहुंचने पर सुमित का पूरा गांव मिलकर स्वागत करेगा। - राजकुमार, पैरा एथलीट, खेवड़ा

लाडले ने दिया झूमने का अवसर 
सुमित के स्वर्ण पदक जीतने की खुशी इतनी अधिक है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सुमित ने आज हम सबको झूमने का अवसर दिया है। - सीमा, सुमित की चाची

गांव के 850 साल के इतिहास में आया पहला गोल्ड
850 साल पहले बसा था हमारा गांव। यहां विभिन्न खेलों के अनेक खिलाड़ी हैं लेकिन स्वर्ण पदक पहली बार आया है। 36 बिरादरी में खुशी का माहौल है। सुमित के गांव पहुंचने पर पूरा गांव एकजुट होकर स्वागत करेगा। - दलबीर, खेवड़ा


लाडले ने दिया जन्माष्टमी का तोहफा
पैरालंपिक में जाते समय सुमित के पैर में घाव था, उसके बावजूद सुमित ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए रिकॉर्ड कायम कर स्वर्ण पदक जीता है। जन्माष्टमी पर्व पर जो तोहफा दिया है, उससे पूरा गांव बेहद खुश है। - डॉ. मोनू, खेवड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed