फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villagers blocked Murthal-Tajpur road in Sonipat village Murthal against electricity bill hike

Haryana: हजारों में आया बिजली का बिल, बिफरे मुरथल के ग्रामीणों ने रोड किया जाम

Tue, 27 Sep 2022 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 12:41 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि लोगों को 5 से 20 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमा दिए गए। जिस घर में महज ट्यूब व पंखे चलते हैं उनका बिल भी हजारों में आया था।

विज्ञापन
Villagers blocked Murthal-Tajpur road in Sonipat village Murthal against electricity bill hike
सोनीपत में ग्रामीणों ने लगाया जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सोनीपत के गांव मुरथल में बिजली बिल सामान्य से कई गुणा अधिक आने से नाराज ग्रामीणों ने मुरथल-ताजपुर रोड पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि जो बिल पहले 500 से 700 रुपये तक आता था अब वह दस से 20 गुना तक बढ़कर आया है। जिससे लोगों में रोष है। उनका आरोप है कि बिजली बिल ठीक नहीं हुए तो वह आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन


गांव मुरथल के ग्रामीणों ने कई गुना तक बिजली बढ़े हुए बिल मिलने के बाद मंगलवार सुबह साढ़े 11 बजे मुरथल-ताजपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोगों को 5 से 20 हजार रुपये तक के बिजली बिल थमा दिए गए। जिस घर में महज ट्यूब व पंखे चलते हैं उनका बिल भी हजारों में आया था। जिससे लोगों में रोष है। बिजली निगम के अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। ऐसे में उनके पास सड़क जाम करने के अलावा कोई रास्ता नहीं हैं। लोगों के जाम लगाने की सूचना के बाद एसडीओ बिजली निगम सुनैना ग्रामीणों के बीच पहुंची हैं। वह लोगों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed