फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vice Chancellor presented paper at IAFS conference in Bulgaria

Sonipat News: कुलपति ने बुल्गारिया में आईएएफएस सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत किया

Fri, 29 May 2026 08:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Vice Chancellor presented paper at IAFS conference in Bulgaria
फोटो : बुल्गारिया में आयोजित आईएएफएस सम्मेलन में पहुंचे कुलपति प्रो. (डॉ.) देविंदर सिंह। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई के कुलपति डॉ. देविंदर सिंह को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज (आईएएफएस-2026) की 24वीं वार्षिक बैठक में पहुंचे। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 25 से 30 मई तक सोफिया, बुल्गारिया में आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन के दौरान डॉ. देविंदर सिंह ने “भारतीय फॉरेंसिक विज्ञान में एक नवीन परिवर्तन : दंड प्रक्रिया (पहचान) अधिनियम, 2022 -आपराधिक न्याय प्रणाली में तकनीकी एकीकरण एवं संवैधानिक सुरक्षा उपायों के मध्य संतुलन” विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने भारत में फोरेंसिक विज्ञान के बदलते स्वरूप व आपराधिक अन्वेषण में आधुनिक तकनीकों के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि भारत की अन्वेषण एजेंसियां लंबे समय तक औपनिवेशिक कालीन “बंदी पहचान अधिनियम, 1920” के अंतर्गत कार्य करती रही थीं। इसके कारण वैज्ञानिक साक्ष्य संग्रहण एवं फॉरेंसिक आधुनिकीकरण में अनेक सीमाएं थीं। उन्होंने राष्ट्रीय फॉरेंसिक मानकीकरण प्रोटोकॉल की स्थापना, सुरक्षित डिजिटल अवसंरचना के विकास तथा तकनीक आधारित न्याय प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि तकनीकी एकीकरण के साथ-साथ संवैधानिक सुरक्षा एवं व्यक्तिगत अधिकारों के संतुलन को बनाए रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed