फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Vehicle loaded with chickens collides with stationary Canter on UER-2; two dead, including the driver.

Sonipat News: यूईआर-2 पर खड़े कैंटर से टकराया मुर्गियों से भरा वाहन, चालक समेत दो की मौत

Wed, 01 Jul 2026 04:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 04:24 AM IST
विज्ञापन
Vehicle loaded with chickens collides with stationary Canter on UER-2; two dead, including the driver.
फोटो :: सोनीपत के गांव हलालपुर के पास दो कैंटर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़े वाहनों को देखते
खरखौदा। राष्ट्रीय राजमार्ग-344पी (यूईआर-2) पर मंगलवार तड़के चार बजे गांव हलालपुर के पास सड़क हादसे में कैंटर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। मुर्गियों से भरा कैंटर हाईवे पर खड़े दूसरे कैंटर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पीछे वाले वाहन का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद कैंट में सवार दोनों लोग बुरी तरह फंस गए। काफी मशक्कत और क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने चालक के बेटे के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है। जींद के गांव उचाना कलां निवासी कृष ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि उनके पिता शीशपाल कैंटर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन

वह टोहाना से मुर्गियां लेकर दिल्ली सप्लाई करने का काम करते थे। सोमवार रात वह मुर्गियों से भरा कैंटर लेकर दिल्ली के लिए निकले थे। उनके साथ जींद के झांझ खुर्द गांव निवासी बलदेव भी थे। दोनों यूईआर-2 के रास्ते बवाना होते हुए दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तड़के करीब चार बजे जब उनका वाहन हलालपुर गांव के पास पहुंचा तो आगे खड़े एक कैंटर से टकरा गया। हादसे में कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों उसमें फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दोनों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बिना संकेतक के सड़क पर खड़ा था कैंटर
कृष ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि प्लाई बोर्ड से लदा कैंटर हाईवे पर बिना किसी इंडिकेटर, रिफ्लेक्टर या अन्य सुरक्षा संकेत के खड़ा था। अंधेरे के कारण उसके पिता को वाहन दिखाई नहीं दिया और उनका कैंटर उससे टकरा गया जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


तीन दिन पहले भी सड़क पर खड़े वाहन ने लील ली थी तीन जिंदगी
खरखौदा क्षेत्र में तीन दिन पहले भी सड़क पर खड़े वाहन ने तीन जिंदगी लील ली थी। शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे पर पिपली टोल प्लाजा के पास सड़क पर खड़े ईंट से भरे ट्रक में टकराकर कार सवार उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित वेदव्यास पुरी के गणपति एन्क्लेव निवासी कारोबारी पवन कुमार गर्ग, उनकी पत्नी शकुंतला व दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव स्थित जनता फ्लैट्स, नंदनगरी क्षेत्र निवासी उनकी बेटी अंजू बंसल की मौत हो गई थी।

फोटो :: सोनीपत के गांव हलालपुर के पास दो कैंटर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़े वाहनों को देखते

फोटो :: सोनीपत के गांव हलालपुर के पास दो कैंटर की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़े वाहनों को देखते

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed