फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Urban people run to protect their health

Sonipat News: सेहत की सलामती के लिए दौड़े शहरी

Mon, 01 Jun 2026 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 01 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Urban people run to protect their health
फोटो : सोनीपत शहर में युवाओं को दौड़ के लिए रवाना करते मेयर राजीव जैन। स्रोत: प्रवक्ता
सोनीपत। शहर को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे फिट सोनीपत, नशा मुक्त सोनीपत अभियान के तहत रविवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मेयर राजीव जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट और स्वस्थ समाज ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव होता है। दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और नशे के खिलाफ जनजागरण फैलाना है। युवाओं ने दौड़ते हुए गो माता की जय, फीट सोनीपत, नशा मुक्ति सोनीपत के नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लेते हुए नियमित रूप से व्यायाम और खेल गतिविधियों को अपनाने का संदेश दिया। राजीव जैन ने कहा कि नशे से परिवार व समाज बर्बाद हो रहे हैं और युवा शक्ति की ताकत समाज व देश निर्माण में लगने के बजाय अपने विनाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ सकें। कार्यक्रम का समापन नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के साथ हुआ। इस दौरान पंकित सिंह, आजाद, भारत, दीपक सैनी, वीरेंद्र, रजत, राहुल, दिनेश, विकास, आकाश, हिमांशु, शशि, तरुण, प्रवेश, अमन, अमित सरोहा, अनिल सैनी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed