फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Uproar after the death of a young man in Pyau Maniyari of Sonipat

सोनीपत: मोबाइल ट्रांसफार्मर के पास गिरकर फैक्टरी कर्मी की मौत, हंगामा, साथियों का आरोप करंट से गई जान

Mon, 18 Jul 2022 01:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 18 Jul 2022 01:41 AM IST
सार

फैक्टरी से घर लौटते समय प्याऊ मनियारी की गली में कीचड़ होने के कारण ट्रांसफार्मर गिरा। साथी कर्मियों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगा दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस ने समझाकर शव को उठाया।

विज्ञापन
Uproar after the death of a young man in Pyau Maniyari of Sonipat
कुंडली के प्याऊमनियारी में करंट से मजदूर की मौत के बाद हंगामा कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के कुंडली क्षेत्र के प्याऊ मनियारी स्थित गली में रखे मोबाइल ट्रांसफार्मर के पास गिरकर फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो साथियों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि करंट लगने से मौत हुई है।

विज्ञापन


करीब दो घंटे तक समझाने के बाद साथी शव को उठाने देने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बिजली निगम का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। 
विज्ञापन


यूपी के जिला शाहजहांपुर के गांव पंचम नाबडिया निवासी अमरपाल सिंह (39) प्याऊ मनियारी में किराये के मकान में रहता है। वह प्याऊ मनियारी के पास स्थित पाउडर फैक्टरी में काम करते थे। वह यहां पर साथियों के साथ रहते थे। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और दो बच्चे हैं जो गांव में रहते हैं। साथियों ने बताया कि वह सुबह फैक्टरी से घर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह प्याऊ मनियारी की गली में पहुंचा तो बारिश के कारण फैले कीचड़ की वजह से गिर गया। उसका शरीर गली में रखे मोबाइल ट्रासंफार्मर की जाली से छू गया। अचानक जाली में आए करंट के कारण उसकी मौत हो गई। उसके बाद वहां काफी लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने बिजली निगम के खिलाफ रोष जताना शुरू कर दिया।

काफी देर हंगामा करने के बाद पुलिस व बिजली निगम की टीम पहुंची तो उन्होंने शव नहीं उठाने दिया। वह मृतक के परिजनों को मुआवजा देने व लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। काफी देर तक हंगामा और बहस करने के बाद पुलिस ने उन्हें जांच कर ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर करीब दो घंटे बाद शव को उठाया जा सका। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। 

मां के बाद पिता का साया भी उठा 
अमरपाल के एक बेटा व एक बेटी हैं। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। अमरपाल के निधन से उसके बेटा-बेटी के सिर पर पिता का भी साया उठ गया है। 

मोबाइल ट्रांसफार्मर के पास गिरने से मजदूर की मौत हुई है। घटना के समय कुंडली फीडर की बिजली सप्लाई बंद थी। ऐसे में मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट व विसरा रिपोर्ट में लग सकेगा। -संदीप जैन, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम


प्याऊ मनियारी में मोबाइल ट्रांसफार्मर के पास से निकलते हुए गिरने से मजदूर की मौत हो गई। बताया गया है कि उसे करंट लगा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। -एसआई शमशेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना कुंडली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed