{"_id":"67535af7330be6aed60ffb74","slug":"unrecognized-academies-will-be-closed-instructions-issued-sonipat-news-c-197-1-snp1002-128875-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गैर मान्यता प्राप्त अकादमी होंगी बंद, निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गैर मान्यता प्राप्त अकादमी होंगी बंद, निर्देश जारी
Sat, 07 Dec 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में चल रही गैर मान्यता प्राप्त अकादमियों को अब बंद करवाया जाएगा। इसको लेकर विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं, जिसमें कहा है कि ऐसी अकादमियों को चिह्नित कर बंद करवाएं, जो बिना मान्यता के चल रही हैं। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया है। अकादमियों को बंद करवाकर इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी।
जिले में अनेक अकादमियां खुली हुई हैं। इनमें अनेकों अकादमियां बिना मान्यता के चल रही हैं। सरकार की तरफ से ऐसी अकादमियों को बंद करवाने के लिए पहले भी कहा है। उसके बावजूद अभी तक इन अकादमियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। अब विद्यालय शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर इस पर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने इस संबंध में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रही अकादमियों को चिह्नित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
अवहेलना पर होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग की तरफ से जारी की गए पत्र में कहा है कि बिना मान्यता के चल रही अकादमियों को बंद करने की कार्रवाई के बाद भी अगर कोई व्यक्ति बिना मान्यता लिए अकादमी संचालित करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अकादमी संचालक व भवन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-
जिले में बिना मान्यता के चल रही अकादमियों को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। पहले गैर मान्यता प्राप्त अकादमियों को चिह्नित किया जाएगा। इसको लेकर सभी बीईओ को निर्देश दे दिए गए हैं।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।