{"_id":"698b8d84da446bc8b60271d2","slug":"unlicensed-dairy-raided-348-kg-ghee-seized-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149445-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिना लाइसेंस चल रही डेयरी पर छापा, 348 किलो घी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिना लाइसेंस चल रही डेयरी पर छापा, 348 किलो घी सीज
Wed, 11 Feb 2026 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के खरखौदा में दिल्ली रोड स्थित कृष्ण डेयरी पर घी के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधि
खरखौदा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और बिना लाइसेंस कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को डेयरी पर छापा डाला। इस दौरान दिल्ली रोड स्थित कृष्ण डेयरी पर बेचे जा रहे 348 घी को जब्त कर लिया।
टीम ने घी के नमूने भी लिए हैं। उसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता सोनीपत के निरीक्षक बिजेंद्र, एएसआई राजेश कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) डॉ. बिरेंद्र सिंह ने किया। निरीक्षण के दौरान डेयरी संचालक एफएसएसएआई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
गोपालपुर निवासी विजय ने बताया कि वह दस हजार रुपये प्रति माह पर यहां काम करते हैं। डेयरी मालिक जितेंद्र हैं। टीम को डेयरी में दो डी-फ्रिज और सात ड्रम मिले। उसमें 350 किलो घी था। जांच के बाद नियमानुसार 348 किलो घी को सीज कर सील कर दिया गया।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बिरेंद्र सिंह ने बताया कि घी के सैंपल जांच के लिए करनाल फूड लेबोरेटरी भेजे गए हैं।