{"_id":"6702cc91f8a9fe059e07ca22","slug":"under-23-world-wrestling-competition-trial-23-haryanvis-out-of-30-selected-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर 23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता ट्रायल: छाए हरियाणा के पहलवान, चयनित 30 में से 23 हरियाणवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता ट्रायल: छाए हरियाणा के पहलवान, चयनित 30 में से 23 हरियाणवी
Sun, 06 Oct 2024 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:14 PM IST
सार
नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में 6 अक्तूबर को आयोजित प्रतिभा खोज स्पर्धा में पहलवानों ने दम दिखाया। जिले के छह पहलवानों ने विश्व कुश्ती प्रतियोगिता का टिकट कटवाया।
विज्ञापन
सोनीपत के गांव जुआं के पहलवान चिराग दिल्ली के नरेला में आयोजित स्पर्धा में।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में अंडर-23 विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए आयोजित प्रतिभा खोज स्पर्धा में प्रदेश के पहलवान छाए रहे। स्पर्धा में चयनित 30 पहलवानों में हरियाणा के 23 पहलवानों ने अपना चयन करवाया है।
विज्ञापन
यह स्पर्धा दिल्ली के नरेला स्थित वीरेंद्र खेलकूद अकादमी में 6 अक्तूबर को आयोजित की गई। पहलवान अब 21 से 27 अक्तूबर तक अल्बानिया की राजधानी तिराना में होने वाली अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए रविवार को हुए ट्रायल में देशभर से पहलवानों ने भाग लिया। स्पर्धा में एक बार फिर हरियाणा के पहलवानों का जलवा दिखाई दिया। स्पर्धा में चयनित महिला वर्ग में 10 में से सात, फ्रीस्टाइल में आठ व ग्रीको रोमन वर्ग में आठ हरियाणवी पहलवानों ने अपना चयन कराया है।
विज्ञापन
प्रशिक्षक संजीत ने बताया कि स्पर्धा के फ्रीस्टाइल वर्ग के 57 किलो भार वर्ग में गांव जुआं के पहलवान चिराग, 70 किलाे भार वर्ग में सुजीत व 125 किलो भार वर्ग में गांव पुरखास के अनिरुद्ध ने स्वर्ण पदक जीता। प्रशिक्षक अजय मलिक ने बताया कि गांव पिपलीखेड़ा की बहू कीर्तिका ने 72 किलो भार वर्ग के फाइनल में हिसार की ज्योति बेरवाल को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। कीर्तिका गांव बड़वासनी स्थित कुलदीप मलिक खेलकूद अकादमी में अभ्यास करती है।
युद्धवीर अखाड़ा में अभ्यास करने वाली विकास नगर निवासी शिक्षा खरब के 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण जीता। वहीं ग्रीको रोमन वर्ग में 63 किलो में अंकित, 97 किलो भार वर्ग में नितेश ने विश्व प्रतियोगिता के लिए अपना टिकट कटवाया।
यह रहे विजेता पहलवान
फ्रीस्टाइल - चिराग (57, सोनीपत), अभिषेक (61, उत्तर प्रदेश), मोहित (65, झज्जर), सुजीत (70, सोनीपत), सुखपाल (74, गुजरात), साहिल (79, हरियाणा), दीपक (86, हिसार, हरियाणा), सुमित (92, हरियाणा), विक्की (97, हिसार, हरियाणा), अनिरुद्ध (125 किलो, सोनीपत)।
महिला वर्ग - कोमल (50, रोहतक, हरियाणा), हंसिका (53, हिसार, हरियाणा), भाविका (55,गुजरात), नेहा (57, पानीपत, हरियाणा), अंजलि (59, झज्जर, हरियाणा), निकिता (62, दिल्ली), शिक्षा (65, सोनीपत, हरियाणा), मोनिका (68, राजस्थान), कीर्तिका (72, सोनीपत, हरियाणा), प्रिया (76 किलो, जींद, हरियाणा)।
ग्रीको रोमन - विश्वजीत (55 किलो, महाराष्ट्र), सूरज (60, रोहतक, हरियाणा), अंकित (63, सोनीपत, हरियाणा), सचिन (67, हरियाणा), आकाश पूनिया (72, रोहतक, हरियाणा), करण (77, झज्जर, हरियाणा), दीपक (82, रोहतक, हरियाणा), रोहित (87 रोहतक, हरियाणा), नितेश (97, सोनीपत, हरियाणा), उत्तम राणा (130 किलो, उत्तर प्रदेश)।