फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Unchahar Express canceled from December 1 to February 28

Railway News: ऊंचाहार एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

Thu, 24 Nov 2022 01:32 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 01:32 AM IST
सार

चंडीगढ़-प्रयागराज रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। सोनीपत से अंबाला व दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Unchahar Express canceled from December 1 to February 28
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्दी में कोहरे के कारण लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को ट्रेन से आवागमन करने में परेशानी हो रही है। देरी से चल रही ट्रेनों के कारण अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हो रही हैं। जिसे देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत चंडीगढ़-प्रयागराज रूट पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। इससे अंबाला व दिल्ली की ओर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।

विज्ञापन

 

रेलवे की ओर से हर वर्ष सर्दी में कोहरे के दौरान ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए व्यापक कदम उठाए जाते हैं। इसके तहत लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया जाता है, क्योंकि कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चलती हैं।

विज्ञापन

 

यही नहीं, यह ट्रेनें, कम दूरी की ट्रेनों को भी प्रभावित करती हैं। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कोहरे के बीच कम दूरी पर चलने वाली ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए इस बार भी रेलवे ने चंडीगढ़-प्रयागराज रूट चलने वाली (ट्रेन संख्या 14218) और प्रयागराज-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली (ट्रेन संख्या 14217) को तीन महीने के लिए रद्द किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


1 मार्च के बाद चलाई जाएंगी दोनों ट्रेनें
सोनीपत रेलवे स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर ट्रेनों में आवागमन करते हैं। रेलवे ने कोहरे की वजह से प्रयागराज से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) को दो दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द किया गया है। जिसका संचालन 2 मार्च से किया जाएगा। इस ट्रेन का ठहराव सोनीपत स्टेशन पर सुबह 5:15 बजे है। वहीं चंडीगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस (14218) को एक दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द किया गया है। इस ट्रेन का सोनीपत स्टेशन पर शाम 7:44 बजे ठहराव निर्धारित किया गया है। अब दोनों ट्रेनों का संचालन 1 व 2 मार्च से किया जाएगा। ऐसे में सोनीपत से दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।


लंबी दूरी पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस को 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। धुंध के बीच अन्य ट्रेनों को समय पर चलाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed