{"_id":"6ad29c508decbe5cc80a0134","slug":"the-young-man-attempted-to-take-his-own-life-by-hanging-himself-sonipat-news-c-197-1-snp1001-162521-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की
Sat, 17 Oct 2026 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के गीता भवन चौक के पास एक होटल में शुक्रवार को एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि शादी में आ रही बाधा और तनाव के चलते युवक ने यह कदम उठाया। युवक ने होटल के कमरे में अपनी मंगेतर की चुन्नी से फंदा लगा लिया। समय रहते युवती की नजर उस पर पड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंचकूला के बरवाला निवासी 26 वर्षीय नीतीश और मुरथल निवासी युवती करीब चार-पांच साल से एक-दूसरे के परिचित हैं। दोनों की मुलाकात पंचकूला में पढ़ाई के दौरान हुई थी। युवती फिलहाल सोनीपत के कन्या कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए राजी थे लेकिन शादी में आ रही अड़चन के कारण तनाव बना था।
शुक्रवार सुबह नीतीश अपनी मंगेतर के साथ खरीदारी करने सोनीपत आया था। इसके बाद दोनों सुबह करीब साढ़े नौ बजे गीता भवन के पास स्थित एक होटल में पहुंचे और कमरा ले लिया। कमरे में शादी को लेकर चल रहे विवाद पर दोनों के बीच बहस हुई।
विज्ञापन
इसके बाद युवती नहाने के लिए बाथरूम में चली गई। इसी दौरान नीतीश ने चुन्नी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद बाथरूम से बाहर आने पर युवती ने नीतीश को फंदे पर लटका देखा। उसने तत्काल मदद की और युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
जांच अधिकारी परविंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक और युवती के मंगेतर होने की जानकारी सामने आई है। युवक की हालत गंभीर है। आत्महत्या का प्रयास करने के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूछताछ के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद