{"_id":"5e654f788ebc3ec75b0b20d3","slug":"ultrasound-and-other-test-will-be-held-in-private-hopitals-and-labs-sonipat-news-rtk546132591","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में अफसरों की मांग पर नहीं आई मशीनें, टेस्ट समेत अल्ट्रासाउंड के लिए पैनल पर लेने पड़े 9 अस्पताल व लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में अफसरों की मांग पर नहीं आई मशीनें, टेस्ट समेत अल्ट्रासाउंड के लिए पैनल पर लेने पड़े 9 अस्पताल व लैब
विज्ञापन
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में पिछले कई माह से बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब होने से एलएफटी, केएफटी जैसे टेस्ट तक नहीं हो रहे। इसके चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में नई मशीनें नहीं आ पाईं तो टेस्ट समेत अल्ट्रासाउंड के लिए नौ अस्पताल व लैब पैनल पर लेने पड़े। पैनल पर लिए गए प्राइवेट हॉस्पिटल व लैब में मरीजों को सरकारी रेट पर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही गायनी वार्ड में भर्ती महिलाओं व नर्सरी में दाखिल बच्चों के फ्री में टेस्ट हो सकेंगे।
अस्पताल में रोजाना ब्लड की जांच कराने के लिए 200 से ज्यादा मरीज आते हैं जबकि 100 से ज्यादा मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए आते हैं। ऐसे मेें पिछले कई माह से बायोकेमिस्ट्री मशीन खराब पड़ी होने से एलएफटी व केएफटी जैसे टेस्ट तक नहीं हो रहे। वहीं कई बार अल्ट्रासाउंड मशीन के खराब होने के बाद भी मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा डिमांड भेजने के बाद भी मुख्यालय से कोई मशीन नहीं मिली तो टेस्ट समेत अल्ट्रासाउंड के लिए नौ प्राइवेट अस्पताल व लैब को पैनल पर लेना पड़ा।
यहां मरीजों को सरकारी रेट पर मिलेगी सुविधा
- वर्मा पैथोलॉजी लैब
- लाल क्लीनिक लैब
- सत्यकिरण हेल्थ केयर प्राइवेट लि.
- भाटला हार्ट एंड जनरल हॉस्पिटल
- भगवान दास हॉस्पिटल
- ऑस्कर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल
- एक्रैट डायग्नोस्टिक
- बतरा डायग्नोस्टिक
- निदान हॉस्पिटल
प्राइवेट हॉस्पिटल में लैब टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को पहले नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों दिखाना होगा। चिकित्सक की ओर से टेस्ट लिखने के बाद ही मरीज बाहर लैब टेस्ट करा सकेंगे। मरीजों की सुविधा के दौरान नौ प्राइवेट हॉस्पिटल व लैब को पैनल पर लिया गया है। यहां पर सरकारी रेट पर ही टेस्ट हो सकेंगे। डॉ. आदर्श शर्मा, पीएमओ नागरिक अस्पताल