{"_id":"616b240a396e2e3ed829d988","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-sonipat-news-rtk627220833","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले मामले में आरके कॉलोनी निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई सीताराम ऑटो चलाता था। वह शुक्रवार शाम को ऑटो लेकर जीटी रोड पर गया था। वह ऑटो खड़ा करके एक दुकान से सामान लेने जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसको टक्कर मार दी। पुलिस ने सीताराम को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
दूसरे मामले में लड़सौली गांव के नवीन कुमार ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह बाइक मैकेनिक के पास काम करता है। वह अपने भाई मनोज के साथ बाइक से सोनीपत आया था। बाइक को मनोज चला रहा था। वह मुरथल रोड पर सीएनजी पंप के पास पहुंचे तो एक अन्य बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर गए। इससे वह दोनों घायल हो गए। मनोज को ज्यादा चोट आईं। उसको घायल अवस्था में सामान्य अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।