फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two women arrested for abetting suicide

Sonipat News: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो महिला गिरफ्तार

Mon, 28 Oct 2024 04:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 28 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for abetting suicide
राई। बहालगढ़ थाना पुलिस ने गांव बड़ौली में युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला आरोपी सोनीपत व पानीपत की हैं। गांव बड़ौली निवासी सुरेश ने 16 सितंबर को बहालगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके दो बेटों में गौतम बड़ा था। गौतम की शादी छह साल पहले उत्तर प्रदेश के बागपत के गांव खेकड़ा निवासी कीर्ति के साथ हुई थी। गौतम के पास दो बेटे हैं। सुरेश का आरोप था कि करीब 15 दिन पहले गौतम की पत्नी कीर्ति घर से चली गई थी। इसकी बहालगढ़ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि कीर्ति की तलाश कर वह उसे बहालगढ़ थाना में भी ले गए थे। कीर्ति के साथ उसकी बहन रोहतक के गांव सांघी की रहने वाली सोनम व उसकी बुआ पानीपत के डाहर निवासी रणकेश भी आई थी। गौतम को काफी प्रताड़ित किया था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर उनके बेटे गौतम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed