फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two power houses to be set up at IMT in Kharkhoda of Sonipat Haryana

Sonipat: IMT में बिजली व्यवस्था होगी सुदृढ़, स्थापित होंगे 220-220 KV के दो बिजलीघर

Fri, 19 Aug 2022 02:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
प्रदीप कौशिक, संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 19 Aug 2022 02:50 AM IST
सार

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने अधिसूचना जारी कर बिजलीघर के लिए आपत्तियां मांगी है। बिजली घर तक हाईटेंशन लाइन बिछाने के लिए 30 से ज्यादा गांवों में खंभे खड़े किए जाएंगे। दो माह के अंदर लोगों को आपत्तियां दर्ज करानी होगी। उसके बाद टेंडर लगाकर काम शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
Two power houses to be set up at IMT in Kharkhoda of Sonipat Haryana
IMT खरखौदा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत में खरखौदा में विकास की इबारत लिखने के लिए स्थापित किए जा रहे औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में बिजली व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी। इसके लिए पहल शुरू कर दी गई है। बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए यहां पर दो बिजलीघर स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 220 केवी की होगी।

विज्ञापन


इसको लेकर हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है और खंभों को लगाने के लिए भूमि अधिग्रहण को लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से टेंडर आवंटित करके बिजलीघर स्थापित करने व लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


आईएमटी बसाने के लिए वर्ष 2013 में एचएसआईआईडीसी ने जमीन का अधिग्रहण किया था। इसमें सैदपुर, पिपली, गोपालपुर, बरोणा, पहलादपुर, सोहटी, रामपुर, कुंडल, निजामपुर खुर्द सहित 10 गांवों की 3217.19 एकड़ जमीन का अधिग्रहण हुआ था। आईएमटी में उद्योगों के साथ दुकानें, बैंक, यातायात सेवा भी शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में प्राथमिक आवश्यकताओं में बिजली भी शामिल है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलने के बाद हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम ने अब यहां 220-220 केवी के दो बिजली घर स्थापित करने की तैयारी कर दी है। आईएमटी में जल्द ही बड़ी कंपनी अपने संस्थान शुरू करने की तैयारी में है। मारुति और सुजुकी के 900 एकड़ में स्थापित हो रहे प्लांटों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंस से शिलान्यास करेंगे। 

दोनों बिजलीघरों में रखे जाएंगे चार बड़े ट्रांसफार्मर 
आईएमटी में हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की ओर से स्थापित किए जाने वाले दोनों बिजली घरों में चार बड़े ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। यहां प्रत्येक बिजली घर में 100-100 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे जाने हैं। बिजली उप केंद्र को जोड़ने के लिए 30 से ज्यादा गांव में हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। हाईटेंशन लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण को लोगों से आपत्ति मांगी गई है। वह हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के कार्यालय में दो माह में आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। आपत्तियों का निपटारा करने के बाद विभिन्न गांवों से हाईटेंशन लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा सकेगा।

इन गांवों में बिछेगी हाईटेंशन लाइन
आईएमटी के पॉकेट ए में स्थापित होने वाले 220 केवी के बिजलीघर को गांव जाजी में स्थापित 400 केवी बिजली घर से जोड़ा जाएगा। यहां पर करीब 28 किमी लंबी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। यह हाईटेंशन लाइन गांव जाजी, गढ़ी हकीकत, रतनगढ़, भठगांव, बागडू, तिहाड़ कलां, तिहाड़ खुर्द, खेड़ी दहिया, खांडा खुर्द, भदाना, खांडा, आनंदपुर, झरोठ, खरखौदा, थाना खुर्द, थाना कला, पिपली व सैदपुर से होकर आईएमटी तक आएगी।

आईएमटी के पॉकेट बी में स्थापित होने वाले 220 केवी के बिजली घर को बहादुरगढ़ में स्थापित 400 केवी बिजली घर से जोड़ा जाएगा। यहां पर करीब 30 किमी लंबी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। यह हाईटेंशन लाइन झज्जर जिले के गांव दाबौदा खुर्द, दाबौदा कलां, नूना माजरा, टांडा हेड़ी, मांडौठी, जाखौदा, रोहद, आसौदा, तोरण, जसौर खेड़ी, कुलासी, सोनीपत जिले के गांव पहलादपुर, निलौठी, पाई व सोहटी से होकर आईएमटी में आएगी।

आईएमटी के पॉकेट ए में स्थापित होने वाले 220 केवी के बिजली घर को पॉकेट बी में स्थापित होने वाले 220 केवी केवी बिजली घर से जोड़ा जाएगा। यहां पर करीब छह किमी लंबी हाईटेंशन लाइन बिछाई जाएगी। यह हाईटेंशन लाइन पहलादपुर, गोपालपुर, पाई, सोहटी, पिपली व सैदपुर से होकर आएगी। 


आईएमटी खरखौदा में में बिजली व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 220-220 केवी के दो बिजली घर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही बिजली घर तक हाईटेंशन लाइन बिछाने के लिए 30 से ज्यादा गांवों में खंभे खड़े किए जाने हैं। इसको लेकर अधिसूचना जारी करके लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं। दो माह के अंदर लोग आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। आपत्तियों का निपटान करने के बाद धरातल पर काम शुरू किया जा सकेगा। -राजेश्वर धामी, अधीक्षण अभियंता, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed