{"_id":"62f2b9f2a9cb8537ee5c7189","slug":"two-more-passenger-trains-will-run-on-delhi-panipat-route-from-today-sonipat-news-rtk654758360","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: लॉकडाउन के बाद आज से दिल्ली-पानीपत रूट पर चलेंगी दो और पैसेंजर ट्रेन, यह है समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: लॉकडाउन के बाद आज से दिल्ली-पानीपत रूट पर चलेंगी दो और पैसेंजर ट्रेन, यह है समय
Wed, 10 Aug 2022 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:21 AM IST
सार
रेलवे ने लॉकडाउन के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। तब से ही ये ट्रेन बंद थी। यात्रियों का कहना है कि वह लंबे समय से बंद पड़ी अन्य पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
विस्तार
दिल्ली-पानीपत रूट पर बुधवार से दो और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने लॉकडाउन के चलते इन ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया था। यात्रियों का कहना है कि वह लंबे समय से बंद पड़ी अन्य पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सोनीपत रेलवे स्टेशन से रोजाना 40 हजार यात्री ट्रेनों में आवागमन करते हैं। जिनकी सुविधा को देखते हुए रेलवे 10 अगस्त से दिल्ली से पानीपत रूट पर दो और पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। दोनों पैसेंजर स्पेशल ट्रेनों को सप्ताह में पांच दिन चलाया जाएगा। यात्री लंबे समय से बंद पड़ी अन्य पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
ट्रेनों का परिचालन शुरू न होने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन लगने पर रेलवे ने 24 मार्च 2020 को सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया था। स्थिति सामान्य होने के बाद अधिकतर मेल, एक्सप्रेस सहित कई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया था। अब दो और ट्रेनें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
इसमें पानीपत से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 04964 सुबह 6:40 बजे पानीपत स्टेशन से चलकर 7:30 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से पानीपत जाने वाली ट्रेन संख्या 04963 शाम 5:50 बजे दिल्ली से चलकर 7:03 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेनें चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दिल्ली-पानीपत रूट पर 10 अगस्त से दो और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए रेलवे की तरफ से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। -दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे