{"_id":"6aa9b4ccd61a9490d903785c","slug":"two-more-accused-arrested-in-the-case-of-firing-at-the-sarpanchs-brother-in-law-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160611-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सरपंच के जेठ पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सरपंच के जेठ पर फायरिंग मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव कैलाना में पानी भरने के विवाद के बाद सरपंच के जेठ अजीत पर फायरिंग करने के मामले में थाना गन्नौर पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कैलाना निवासी भूपेंद्र उर्फ मोना और मंजीत के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को नहर के पास पानी भरने को लेकर अजीत और प्रवीन के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद प्रवीन अपने साथियों मंजीत और मोना के साथ अजीत के घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। बाद में गांव के मंदिर में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। आरोप है कि वहां मंजीत ने अजीत पर तीन गोलियां चलाईं। पुलिस ने प्रवीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।