फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two members of a family were murdered on the same day, uncle and nephew were Shamsher and Ankit.

Sonipat News: एक ही दिन परिवार के दो सदस्यों की हुई हत्या, चाचा-भतीजा थे शमशेर और अंकित

Wed, 24 Apr 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two members of a family were murdered on the same day, uncle and nephew were Shamsher and Ankit.
खरखौदा। प्रताप कॉलोनी के सचिन की हत्या से पहले ही उनका परिवार गमगीन माहौल में डूबा था। काल का चक्र ऐसा घूमा कि एक ही दिन परिवार ने दो सदस्यों को सदा के लिए खो दिया। सचिन की हत्या के मामले में अस्पताल में पहुंचे परिजनों से बातचीत के बाद पता लगा कि सोनीपत के सेक्टर-12 बाईपास पर हमलावरों ने सचिन के चाचा शमशेर को पीटकर मौत के घाट उतारा था। 22 अप्रैल को दिन में चाचा की हत्या के बाद रात को दोस्तों ने सचिन को मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


सचिन के भाई संजू ने बताया कि 22 अप्रैल को दिन में सचिन अपने साथियों के साथ घर से चला गया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। रात को उनकी मोबाइल पर बात हुई तो सचिन ने कुछ देर बाद आने की बात कही थी। इसी बीच सोनीपत के मॉडल टाउन में रहने वाले उनके चाचा शमशेर की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर वह सोनीपत चले गए। नागरिक अस्पताल में चाचा के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने पर खानपुर ले जाया गया। पोस्टमार्टम करवाकर वह सोनीपत पहुंचे तो, परिवार के सदस्य बोले कि पैतृक गांव लाठ-जौली में ही संस्कार करेंगे। इसके बाद वह अपने पैतृक गांव चाचा का अंतिम संस्कार करवाने चले गए। वहां से वापस आने पर भी जब सचिन का पता नहीं चला और उसका मोबाइल बंद मिला तो पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद सचिन की हत्या का पता लगा। उसके दोस्तों ने 22 अप्रैल को ही उसके भाई की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


अलग-अलग स्थानों पर हत्या, खानपुर में पोस्टमार्टम

संजू ने बताया कि चाचा व भाई को उन्होंने एक ही दिन खो दिया। अलग-अलग स्थानों पर दोनों की एक ही दिन जिंदगी चली गई। एक दिन परिवार के दो सदस्यों की हत्या से पहले से ही गमगीन परिवार का दुख और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोद लेकर की थी परवरिश, उस बेटे पर लगा हत्या का दाग

जिस युवक कमल पर हत्या का आरोप लगा है उसे मां अंगूरी ने गोद लेकर परवरिश की थी। अंगूरी को पति से कोई बच्चा नहीं था। इसके चलते ही कमल को गोद लिया था। अब कुछ माह पहले ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद कमल ही उनका इकलौता सहारा है। जिसका पालन-पोषण करने के लिए वह स्कूल में काम करती हैं। अब उस बेटे पर ही हत्या का दाग लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed