फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two friends attacked in old rivalry, injured.

Sonipat News: पुरानी रंजिश में दो दोस्तों पर किया हमला, घायल

Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 03 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two friends attacked in old rivalry, injured.
सोनीपत। गांव खेड़ी दहिया में पुरानी रंजिश के चलते दो दोस्तों पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। दोनों को नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। पुलिस ने घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव खेड़ी दहिया निवासी दीपांशु ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह स्नातक के छात्र हैं। गांव के हिमांशु के साथ उनकी पुरानी कहासुनी है। फरवरी 2025 में उनका झगड़ा हुआ था, जिसे पंचायती तौर पर सुलझा लिया गया था। उसके बाद भी वह रंजिश रखे हुए थे।
विज्ञापन

अब वह 31 दिसंबर की शाम को अपने दोस्त गांव ककरोई निवासी शमशेर के साथ गांव के शिव मंदिर की तरफ जा रहे थे। जब वह शिव मंदिर चौक पर पहुंचे तो पीछे से हिमांशु, कृष्ण और उनकी पत्नी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। दीपांशु का आरोप है कि गालियां देने से मना करने पर कृष्ण ने कुल्हाड़ी से उनके सिर पर वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब शमशेर उन्हें बचाने लगा तो उन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इसके बाद कृष्ण की पत्नी और हिमांशु ने डंडों से दोनों युवकों को पीटा। हमले के दौरान आरोपियों ने रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी और हथियारों सहित मौके से भाग गए।


दोनों को घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि परिजनों ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले का पता लगा लगने के बयान पर दर्ज कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed