फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two farmers arrived in the market with wheat, moisture was found high

Sonipat News: मंडी में दो किसान गेहूं लेकर पहुंचे, नमी ज्यादा मिली

Wed, 02 Apr 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 02 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two farmers arrived in the market with wheat, moisture was found high
सोनीपत अनाज मंडी में सुखाए गए गेहूं में नमी की जांच करते आढ़ती। संवाद
सोनीपत। रोहतक रोड पर स्थित नई अनाज मंडी में सीजन के पहले दिन से ही गेहूं की आवक शुरू हो गई है। पहले दिन दो गांव के दो किसान करीब 25 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे, मगर उनमें नमी 12 फीसदी से ज्यादा होने के कारण हरियाणा राज्य वेयरहाउस कॉरपोरेशन (एचडब्ल्यूसी) ने खरीदने से मना कर दिया। इस पर किसानों को मंडी परिसर में गेहूं सुखाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

जिले की चार मंडियों और 18 केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद होनी है। किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जाएगा। इसके लिए मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। रबी सीजन में किसानों ने 1.45 लाख हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है। जिले में किसानों ने 2,30,304 एकड़ में उगाई गई गेहूं की फसल का पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

शुरुआत में उन किसानों को फसल बेचने में परेशानी हो सकती है, जिनका फसल पंजीकरण सत्यापन नहीं हो सका या फिर डाटा मिसमैच है। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर करीब दो हजार एकड़ पर उगाई गई फसल का डाटा मिसमैच है। जिसे उच्च अधिकारियों की तरफ से सत्यापित किया जा रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बार लगाया उठान व लेबर का टेंडर, आवंटित नहीं हुआ

प्रशासन की ओर से मंडियों व खरीद केंद्रों से गेहूं के उठान व श्रमिकों का टेंडर चार बार लगाया गया। चौथी बार लगाए गए टेंडर के दौरान कुछ ठेकेदार आगे आए। जिला स्तरीय कमेटी (डीएलसी) की बैठक में टेंडर पास किया गया और उसे आवंटित करने के लिए प्रस्ताव राज्यस्तरीय कमेटी (एसएलसी) के पास भेजा गया है। टेंडर अभी तक आवंटित नहीं किया जा सका है। टेंडर आवंटित होने के बाद ही मंडियों से गेहूं का उठान हो सकेगा।



मैंने सोमवार को आधा एकड़ की गेहूं की फसल कंबाइन से कटवाई थी। मंगलवार को मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे तो सरकारी एजेंसी के अधिकारी ने नमी की मात्रा ज्यादा बताई। खरीद न होने के चलते परेशानी हुई है। अब गेहूं को मंडी में ही सुखाना पड़ रहा है। -नवीन कुमार, किसान, गांव भटाना जाफराबाद।

मंडी में गेहूं की खरीद की तैयारियां पूरी हैं। किसानों को अपना गेहूं सुखाकर लाना होगा। मंडी में सीजन में पहली बार दो किसान डेढ़ एकड़ का गेहूं लेकर पहुंचे, लेकिन नमी होने की वजह से एचडब्ल्यूसी ने खरीदने से मना कर दिया। -कुलदीप नांगल, पूर्व चेयरमैन, मार्केट कमेटी, सोनीपत।


मार्केट कमेटी ने मंडी परिसर में बिजली, पानी की व्यवस्था कर रखी है। किसानों व मजदूरों की सुविधा के लिए कैंटीन चला दी है। -मनोज गर्ग, आढ़ती, अनाज मंडी।
मंडी में दो किसान करीब 25 क्विंटल गेहूं लेकर पहुंचे थे। नमी की मात्रा अधिक होने की वजह से उनको गेहूं सुखाने के लिए कहा गया है। 12 फीसदी से कम नमी मिलने पर गेहूं खरीदा जाएगा। -ज्योति मोर, सचिव, मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed