फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two Delhi youth killed in road accident in Sonipat of Haryana

Sonipat: मुरथल से पराठे खाकर दिल्ली लौट रहे युवकों की बाइक पत्थर से टकराई, दो साथियों की मौत, तीसरा गंभीर

Mon, 14 Nov 2022 09:45 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Nov 2022 09:45 PM IST
सार

मुरथल से दिल्ली लौटते समय एनएच-44 पर प्याऊ मनियारी के पास हादसा हुआ। तीनों बाइक पर सवार होकर दिल्ली के द्वारका से मुरथल ढाबे पर खाना खाने आए थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
Two Delhi youth killed in road accident in Sonipat of Haryana
नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास पत्थर से टकराने के बाद पड़ी बाइक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में राई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास अनियंत्रित हुई बाइक सड़क किनारे रखे पत्थर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। तीनों सुबह मुरथल ढाबे पर पराठा खाकर दिल्ली के द्वारका लौट रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मूलरूप से नेपाल के तांग फिलहाल दिल्ली के द्वारका निवासी अभी कुमार ने बताया कि उनका भाई सुनील (24) अपने साथी मूलरूप से बिहार फिलहाल द्वारका निवासी रोशन झा (21) और उसके रिश्तेदार राहुल के साथ मुरथल ढाबे पर पराठे खाने आए थे। वह पराठे खाने के बाद सुबह मुरथल से बाइक पर सवार होकर दिल्ली लौट रहे थे।
विज्ञापन


जब वह एनएच-44 पर प्याऊ मनियारी स्थित ड्रेन नंबर आठ के पास पहुंचे तो अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे पत्थर के बैरिकेड से टकरा गई। हादसे में तीनों युवक सड़क पर गिर गए। वहां रखे लोहे व पत्थर के बैरिकेड से टकराने के चलते सुनील और रोशन झा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सामान्य अस्पताल में भिजवाया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सुनील व रोशन झा के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

युवकों ने नहीं लगाया था हेलमेट  
हादसे का शिकार हुए तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे पत्थर के बैरिकेड से टकराने के बाद उनके सिर पत्थर व लोहे के बैरिकेड से टकरा गए, जिससे सुनील व रोशन झा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहुल की हालत भी गंभीर बनी हुई है। 

ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था सुनील 
हादसे का शिकार हुआ सुनील दिल्ली के एक ढाबे पर खाना बनाने का काम करता था। रोशन झा उसका साथी था। वह अपने साथी रोशन व उसके रिश्तेदार के साथ बाइक पर मुरथल के ढाबे पर खाना खाने आए थे। लेकिन हादसे का शिकार हो गए। सुनील के भाई अभी ने बताया कि वह दो दशक से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रह रहे हैं। 


एनएच-44 पर अनियंत्रित हुई बाइक के सड़क किनारे बैरिकेड से टकराने के चलते दो साथियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मामले में कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिए थे। -इंस्पेक्टर बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed