{"_id":"655f9bad6cdd1d96ae081090","slug":"two-and-a-half-lakh-rupees-and-jewelery-stolen-from-dhaba-operator-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9795-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ढाबा संचालक के ढाई लाख रुपये और आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ढाबा संचालक के ढाई लाख रुपये और आभूषण चोरी
Fri, 24 Nov 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
राई। गांव मुरथल के पास तोड़े गए ढाबे में रह रहे संचालक का रात को ढाई लाख रुपये और आभूषण से भरा बक्सा चोरी हो गया। चोरी का पता उन्हें सुबह चला। बक्सा उन्हें मुरथल विवि की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने उनकी शिकायत पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मुरथल निवासी राजीव ने बताया कि वह नेशनल हाईवे-44 के पास उनका रॉयल ऋषि नाम से ढाबा था।इस समय वह टूट चुका है। रात में वह वहीं पर रहते हैं। उन्होंने ढाबे पर अपना बक्सा रखा हुआ था, जिसमें ढाई लाख रुपये, दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी बालियां व सोने की चेन थी। उन्होंने दो सुरक्षाकर्मी भी रखे हुए हैं। जब वह सुबह उठे तो बक्सा चोरी मिला। जांच करने पर वह मुरथल विवि की तरफ जाने वाली सड़क के किनारे खेत में पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है।