फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two acuse arested in murder case

ठेकेदार की हत्या कर फरारदो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Jun 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two acuse arested in murder case
हत्या की घटना में संलिप्त आरोपी राई पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सफेदी का काम करा रहे ठेकेदार की पैसों के लेनदेन में गला दबाकर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी यूपी के जिला हरदोई के गांव गड़िया के रहने वाले आदेश उर्फ गोलू व अनुराग प्रताप उर्फ राजू है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

बैंयापुर खुर्द स्थित लक्ष्मण कॉलोनी का रहने वाला वशिष्ठ भारती ठेकेदारी का काम करता था। उसने राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सफेदी कराने का ठेका ले रखा था। उनके बेटे विशाल ने 18 फरवरी को राई पुलिस को बताया था कि उसका पिता प्रतिदिन शाम को घर आ जाता था। जब वह 17 फरवरी की देर शाम को वापस नहीं आए थे तो उन्होंने फोन करने पर बताया था कि वह राई फैक्टरी में है और आधा घंटे में वापस आ जाएगा। उसने अपने पिता के पास लेबर का काम करने वाले राजू के पास फोन किया था। राजू ने उसे कुंडली बार्डर पर होने की बात कही थी। वह रात 11 बजे अपने परिवार के पिंटू को लेकर राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी संख्या 2181 में पहुंचा था। वहां उसका पिता तीसरी मंजिल पर जमीन पर पड़ा मिला था। उसके हाथ पैर पर रस्सी बंधी थी और मुंह पर भी कपड़ा बांध रखा था। वह वशिष्ठ भारती को अस्पताल ले गए थे। राई पुलिस ने विशाल के बयान पर उसके पिता के साथ काम करने वाले राजू, गोलू उमेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। विशाल ने आरोप लगाया था कि उसके पिता के पास करने वाले तीनों मजदूरों के साथ उसके पिता का पैसों का लेनदेन था। इसी लेनदेन में उसके पिता के साथ हुए झगड़े के बाद उनकी हत्या कर दी गई है। उसके पिता का मोबाइल व बाइक भी गायब मिले थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

अब एसआई श्रीकृष्ण की टीम ने आदेश उर्फ गोलू व अनुराग प्रताप उर्फ राजू को काबू कर लिया है। आरोपियों ने मजदूरी के पैसे नहीं देने के कारण वारदात को अंजाम देना कुबूल किया है। पुलिस आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। जिससे उनके तीसरे साथी के बारे में पता लगाने के साथ ही अन्य सबूत जुटाए जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

राई थाने के जांच अधिकारी श्रीकृष्ण ने बताया कि ठेकेदार की हत्या के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जिससे ठेकेदार की बाइक का पता लगाने के साथ ही उनके तीसरे साथी के बारे में भी पूछताछ कर अन्य सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed