फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   truck driver shot dead, police, case

सिर और मुंह के पास गोली मारकर ट्रक चालक की हत्या

Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
truck driver shot dead, police, case
गांव दीपालपुर के पास व्यक्ति की हत्या के मामले में जांच करती पुलिस टीम। - फोटो : Sonipat
राई। गांव दीपालपुर नहर के पास अज्ञात हमलावरों ने मुरथल के ट्रक चालक की सिर और मुंह के पास गोली मारकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं ईंट से भी सिर व चेहरे पर हमला किया गया है। दीपालपुर के ग्रामीणों ने शव पड़ा देखकर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। जहां एक्स-रे मशीन खराब होने के चलते शव को खानपुर महिला मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने भतीजे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव दीपालपुर के ग्रामीण गांव के पास नहर के निकट पहुंचे तो सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखाई दिया। खून से लथपथ शव को देखकर ग्रामीणों ने राई थाना की बहालगढ़ चौकी पुलिस को अवगत कराया। सूचना के मिलते ही राई थाना प्रभारी विवेक मलिक व बहालगढ़ चौकी प्रभारी रणबीर सिंह मौके पर पहुंचे। जांच में शव की पहचान गांव मुरथल निवासी पन्नालाल (44) के रूप में हुई। वह ट्रक चालक था। हालांकि कुछ समय से अब वह घर ही रह रहा था। पुलिस जांच में पन्नालाल के सिर व मुंह के पास गोली के निशान मिले हैं। जिससे लगता है कि उसे दो गोली मारी गई है। साथ ही उसके सिर व चेहरे पर ईंट से भी हमला किया गया है। जिससे उसका जबड़ा तक टूटा मिला है। पन्नालाल के भतीजे नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि उसका चाचा वीरवार दोपहर बाद गांव के भट्ठा चौक से एक बाइक सवार के साथ निकला था। उसके बाद अब उसका शव ही मिला है। उसने अज्ञात पर उसके चाचा की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दो गोली के मिले निशान, पास ही खून से सनी ईंट भी मिली
पुलिस की जांच में पन्नालाल के सिर में गोली का निशान मिला है। साथ ही दूसरा निशान मुंह के पास ठोड़ी पर मिला है। जिससे अंदेशा है कि दो गोली मारी गई है। हालांकि एक्स-रे होने के बाद ही पता लगा सकेगा कि पन्नालाल को दो गोली मारी गई है या ज्यादा गोली लगी है। पुलिस ने शव के पास ही खून से सनी ईंट भी मिली है। जिसे कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार के साथ निकला था पन्नालाल
भतीजे नंदकिशोर ने बताया कि उसका चाचा पन्नालाल वीरवार को एक बाइक सवार के पीछे बैठकर गया था। वह गांव के चौक से ही बाइक पर सवार हुआ था। बाद में जांच के दौरान गांव के चौक पर ही उसके चाचा के जूते पड़े मिले हैं। पुलिस अब बाइक सवार के बारे में सुराग लगा रही है। जिससे मामले में कोई जानकारी मिल सके। पन्नालाल अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।

वर्जन
गांव दीपालपुर के पास व्यक्ति की गोली व ईंट से हमला कर हत्या की गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। भतीजे के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- रणबीर सिंह, चौकी प्रभारी, बहालगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed