फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Trial of e-bus was conducted, stoppages were told to drivers and conductors

Sonipat News: ई-बस का लिया ट्रायल, चालक-परिचालकों को बताए स्टॉपेज

Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 26 Jan 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Trial of e-bus was conducted, stoppages were told to drivers and conductors
फोटो 18- सोनीपत बस अड्डे से ट्रायल के लिए ई-बस को रवाना करते हुए। संवाद
सोनीपत। रोडवेज डिपो में पहुंची पांच इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने से पहले अधिकारियों ने ट्रायल लिया। रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार, यातायात प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रबंधक वीरेंद्र के साथ चालक व परिचालन बस में सवार होकर पहले मुरथल से पहले बस अड्डा पहुंचे, यहां से कुंडली बॉर्डर तक का सफर करते हुए बस का ट्रायल लिया। अधिकारियों ने ई-बसों के लिए बनाए गए स्टॉपेज के बारे में चालक-परिचालकों को अवगत कराया।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि ई-बस का ट्रायल लेने के लिए मुरथल स्थित परिवहन चालक-प्रशिक्षण केंद्र से दोपहर 1:32 बजे बस को बस अड्डे के लिए रवाना किया गया। यह बस रास्ते में बनाए गए सभी पांच स्टॉप पर रुककर चली। अधिकारियों ने सभी स्टॉप पर उतरकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्टॉप पर निर्धारित स्थान, बस के गेट खुलने, बंद होने व यात्रियों को उतारने-चढ़ाने की व्यवस्था के बारे में चालक-परिचालकों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने सभी स्टॉप पर बस रोकने के पर्याप्त स्थान की भी जानकारी जुटाई। जहां खामियां मिली, उन्हें चिह्नित किया गया।
विज्ञापन


वहन करना होगा किराया
रोडवेज बसों में 47 श्रेणियों को किराये में छूट दी गई हैं। इसके विपरीत ई-बसों में किसी भी श्रेणी को किराये में छूट नहीं मिलेगी। इन बसों में सफर करने वाले सभी यात्रियों को निर्धारित किराया वहन करना होगा। विभाग की तरफ से सभी स्टॉप के लिए किराया निर्धारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपातकालीन बटन दबाते ही कंट्रोल रूम को मिलेगा संदेश
ई-बसों में यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। यात्री को रास्ते में कहीं उतरना है तो वह बटन दबा सकते हैं, जिससे चालक को बस रोकने का संदेश मिलेगा। हालांकि निर्धारित किए गए सभी स्टॉप पर बसें रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं। बस की प्रत्येक सीट पर आपातकाल बटन भी लगाया गया है। यह बस अड्डे पर बनाए कंट्रोल रूम से जुड़ेगा। यात्री किसी भी आपातकाल की स्थिति में बटन दबा कर कंट्रोल रूम में बैठे कर्मचारी से मदद ले सकते हैं।

-डिपो में पहुंची ई-बसों का ट्रायल किया गया। ई-बसें टाइम शेड्यूल पर खरी उतरी हैं। चालक-परिचालकों को निर्धारित किए गए स्टॉप बताए गए हैं। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed