फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Transporters strike in Haryana, oil crisis at petrol pumps may deepen, protest against hit and run law

हरियाणा में ट्रांसपोर्टर की हड़ताल: पेट्रोल पंपों पर गहरा सकता है तेल का संकट, हिट एंड रन कानून का विरोध

Tue, 02 Jan 2024 03:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jan 2024 03:42 PM IST
सार

हरियाणा में हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून का लगातार विरोध हो रहा है। बस चालकों के साथ ही ट्रांसपोर्टर भी हड़ताल पर हैं और ट्रक चालक भी नए कानून का जमकर विरोध कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट की हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंपों पर भी नजर आने लगा है।

विज्ञापन
Transporters strike in Haryana, oil crisis at petrol pumps may deepen, protest against hit and run law
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून के विरोध में ट्रांसपोर्टर भी हड़ताल पर चल रहे हैं। जिसके चलते अब पेट्रोल पंपों पर तेल का संकट गहरा सकता है। तीन दिन से ट्रांसपोर्टर पेट्रोल व डीजल लेकर पंपों पर नहीं पहुंच रहे। जिसको पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन प्रधान ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि हड़ताल आगे बढ़ती है तो पंपों पर पेट्रोल व डीजल की किल्लत उत्पन्न हो जाएगी। हालांकि कुछ पेट्रोप पंप संचालकों ने खुद की गाड़ियां भेजकर पेट्रोल व डीजल मंगवाया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोनीपत में हिट एंड रन को लेकर बनाए गए नए कानून का लगातार विरोध हो रहा है। बस चालकों के साथ ही ट्रांसपोर्टर भी हड़ताल पर हैं और ट्रक चालक भी नए कानून का जमकर विरोध कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट की हड़ताल का असर अब पेट्रोल पंपों पर भी नजर आने लगा है। पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के प्रधान परविंदर खत्री ने बताया कि जिले में करीब 200 पेट्रोल पंप है। जिन पर ट्रांसपोर्ट की गाड़ियां पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन से गाड़ियां नहीं आने से परेशानी बढ़ती जा रही थी। पेट्रोल पंपों पर ड्राई की स्थिति उत्पन्न होने वाली थी। हालांकि आज खुद की गाड़ी भेजकर पेट्रोल-डीजल मंगवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल और डीजल महत्वपूर्ण आवश्यकता है। पेट्रोल पंप पर अगर तेल नहीं होगा तो सभी के लिए दिक्कत परेशानी हो जाएंगी। हड़ताल लंबी चलती है तो लोगों को पेट्रोल डीजल नहीं मिल पाएगा।

वहीं ट्रक यूनियन के प्रधान सुरेंद्र बाणिया का कहना है कि जिले में करीब 10 हजार भारी व हल्के मालवाहक वाहन है। इनमें से करीब 15 फीसदी वाहन ही खाद्य सामग्री के आपूर्ति के लिए चल रहे हैं। अन्य 85 फीसदी वाहन हड़ताल पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed