{"_id":"6acd545fe9d74b01f8040734","slug":"inld-national-president-targets-the-government-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162259-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंडियों में धान-बाजरे की खरीद और डीएपी संकट पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंडियों में धान-बाजरे की खरीद और डीएपी संकट पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार को घेरा
Tue, 13 Oct 2026 03:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के पीडब्लूडी रेस्ट हाउस, राई पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला का स्वागत
सोनीपत। मंडियों में धान और बाजरे की खरीद में अव्यवस्थाओं, बारदाने की कमी और डीएपी खाद को लेकर किसानों को आ रही समस्याओं पर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
राई रेस्ट हाउस में सोमवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान फसल खरीद शुरू कराने और उचित भाव पाने के लिए धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार को उनकी समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी किसानों की समस्याओं का समाधान कराने के बजाय विदेश दौरे में व्यस्त हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने आरोप लगाया कि मंडियों में धान और बाजरे की खरीद सुचारु रूप से नहीं हो रही है। धान के मुकाबले बाजरा उत्पादक किसानों की स्थिति अधिक खराब है। किसानों को बाजरे का भाव करीब 2,000 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,900 रुपये है।
विज्ञापन
सरकार भावांतर भरपाई योजना के तहत केवल 600 रुपये देने की बात कर रही है। सरकार बाजरे की खरीद एमएसपी पर करे। अभय चौटाला ने कहा कि किसानों के सामने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल की समस्या भी बनी है। उन्होंने कांग्रेस पर भी किसानों के मुद्दों पर गंभीरता न दिखाने का आरोप लगाया।
47 पदक विजेता खिलाड़ियों को घर जाकर करेंगे सम्मानित
अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि भारत के 21 स्वर्ण पदकों में से 17 हरियाणा के जाट समुदाय के खिलाड़ियों ने जीते लेकिन सरकार की ओर से उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि वह पदक जीतने वाले सभी 47 खिलाड़ियों के घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भी भेजा जाएगा।
गुरुग्राम स्टेडियम में हेलिकॉप्टर खड़ा करने पर सवाल :
अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री के सिंगापुर दौरे के दौरान उनके हेलिकॉप्टर को गुरुग्राम के स्टेडियम में खड़ा करने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों को पांच दिन तक स्टेडियम में अभ्यास करने में परेशानी हुई। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले में दिल्ली में सीजेपी की ओर से किए जा रहे प्रदर्शन में इनेलो युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी भाग ले रहे हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत, पूर्व एसपी अनूप दहिया, अजीत आंतिल, सुरेश त्यागी, आनंद खत्री, सत्यवीर आर्य, प्रदीप दहिया, बलवान नंबरदार आदि मौजूद रहे।