फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Waterlogging in Sonipat and Kharkhoda

Sonipat News: बारिश से सड़क बनी तालाब, अंडरब्रिज से सब्जी मंडी तक जलभराव

Tue, 13 Oct 2026 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 13 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Sonipat and Kharkhoda
सोनीपत के खरखौदा ​स्थित सब्जी मंडी में भरा बारिश का पानी, जिसे वह तालाब बन गई।
सोनीपत/खरखौदा। क्षेत्र में रविवार रातभर बारिश हुई। इस कारण सोनीपत और खरखौदा में जलभराव हो गया। सड़कों, गलियों, अंडरब्रिज और सरकारी कार्यालय परिसर में पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

सोनीपत में 55 मिमी और खरखौदा में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई। खरखौदा में दिल्ली मार्ग पर कई जगह घुटनों तक पानी भर गया जबकि सब्जी मंडी तालाब में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

शनि मंदिर अंडरब्रिज में से लोगों को हुई परेशानी :
शनि मंदिर अंडरब्रिज में चार फीट तक पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों को गोहाना ओवरब्रिज से शहर के दूसरे हिस्से में जाना पड़ा। सारंग रोड अंडरपास में भी पानी भर गया था। दोपहर तक वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नालों की निकासी बाधित होने से बढ़ी समस्या :
खरखौदा में गोपालपुर, बरोणा, थाना कलां और रोहतक मार्ग पर जलभराव से वाहन चालकों को परेशानी हुई। बीडीपीओ कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया। शहरवासी मनोज, महेंद्र, सुरेंद्र का आरोप था कि सांपला मार्ग पर बन रहे नए नाले के कारण पुराने नालों की निकासी बाधित हो गई है। इससे बारिश का पानी सड़कों और गलियों में जमा हो रहा है।
एसडीएम से लगाई गुहार, स्थायी समाधान की मांग :
जलभराव से परेशान शहरवासी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। एसडीएम ने अधिकारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। लोगों ने कहा कि हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है लेकिन नालों की सफाई और निकासी का स्थायी प्रबंध नहीं किया जाता।

-कोट-
बारिश अधिक होने के कारण शनि मंदिर अंडरब्रिज में पानी भर गया था। दोपहर तक पानी की निकासी करा दी थी। सफाई शाखा को सफाई के निर्देश दिए हैं। -पद्मभूषण, एक्सईएन, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed