{"_id":"6acd5341a2708f4c5606bd59","slug":"plaster-from-the-veranda-of-the-womens-colleges-old-building-fell-off-due-to-rain-sonipat-news-c-197-1-snp1017-162274-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला कॉलेज के पुराने भवन के बरामदे का प्लास्टर बारिश से गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला कॉलेज के पुराने भवन के बरामदे का प्लास्टर बारिश से गिरा
Tue, 13 Oct 2026 03:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला कॉलेज के भवन के बरामदे का गिरा हुआ प्लास्टर दिखाते शिक्षक।
गोहाना। क्षेत्र में रविवार रात को हुई बारिश के कारण राजकीय महिला कॉलेज में बरामदे का प्लास्टर गिर गया। कॉलेज का यह भवन पीडब्ल्यूडी ने नौ साल पहले जर्जर घोषित किया है। बरामदे का प्लास्टर रात के समय गिरने के कारण किसी प्रकार का हादसा नहीं हुआ जबकि दिन में प्लास्टर गिरने से कोई चपेट में आ सकता था।
महिला कॉलेज का भवन करीब 45 वर्ष पुराना है। लंबे समय से इस भवन की मरम्मत भी नहीं हुई है। अधिक पुराना भवन होने के कारण कमरों की छत से अक्सर प्लास्टर गिर जाता है। क्षेत्र में रविवार की रात को तेज बारिश हुई थी।
इससे हुई नमी के कारण कॉलेज के वाणिज्य भवन के बरामदे का प्लास्टर गिर गया। इस भवन में छात्राओं की कक्षाएं भी लगती हैं। रात के समय प्लास्टर गिरने के कारण सुबह के समय कॉलेज प्रशासन ने बरामदे के आसपास के कमरों में कक्षाएं नहीं लगवाईं।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने जर्जर घोषित किए हैं 40 कमरे :
पीडब्ल्यूडी ने वर्ष 2017 में कॉलेज के 40 कमरे जर्जर घोषित कर दिए थे। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के अनुसार कॉलेज में जर्जर घोषित किए हुए कमरों में कक्षाएं लगाना सुरक्षित नहीं है। कॉलेज में कक्षाएं लगाने के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। महिला कॉलेज में विभिन्न संकायों में करीब 2,300 छात्राएं पढ़ती हैं। महिला कॉलेज में छात्रों की संख्या की तुलना में सुरक्षित कमरे पर्याप्त नहीं हैं। कमरे कम होने के कारण असुरक्षित भवन में भी छात्राओं की कक्षाएं लगती हैं।
नए भवन के निर्माण की चली हुई है प्रक्रिया:
महिला कॉलेज के जर्जर भवन को गिराकर नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया चली है। नए भवन में कॉलेज की जरूरत के अनुसार 30 कक्षा कक्ष और 24 लैब तैयार की जाएंगी। नया भवन चार मंजिला होगा। नए भवन में छात्रों और शिक्षकों की सुविधा के अनुसार स्टाफ रूम, कॉमन रूम और शौचालय तैयार किए जाएंगे।
सुरक्षित कमरों में लगवाई जा रहीं हैं कक्षाएं :
बारिश के कारण कॉलेज के पुराने भवन के बरामदे का प्लास्टर गिर गया। प्लास्टर रात के समय गिरा था जिस कारण किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। छात्राओं की कक्षाएं सुरक्षित कमरों में लगवाई जा रहीं हैं। - डॉ. मीनाक्षी सांगवान, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, गोहाना।